फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bijali nigam declared 20 defaulters list

बिजली निगम ने जारी की टॉप 20 डिफाल्टरों की सूची

Sat, 09 Mar 2019 11:23 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
bijali nigam declared 20 defaulters list
लाल बल्ब
बस्ती। यदि आप बिजली निगम का बकाया है, तो शीघ्र ही अपने बिल का भुगतान कर दें, वर्ना निगम की ओर से आपकी सार्वजनिक बेइज्जती की जाएगी। जी हां, निगम अब ऐसे उपभोक्ताओं की कुंडली तैयार कर रहा है, जो विद्युत उपयोग के बाद निगम के लाखों रुपये दबाए बैठे हैं। ऐसे लोगों पर निगम की ओर से कार्रवाई तो की जाएगी, इसी के साथ ही अब उनके नाम की सूची भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

जिले में लगभग एक लाख 40 हजार उपभोक्ता बिजली निगम का करोड़ों रुपये बकाया हैं और निगम की ओर से ट्रेलर के तौर पर टॉप 20 डिफाल्टरों की सूची जारी कर दी गई हैं। जिसमें जिले के विक्रम सिंह तीन लाख 6535,  राम कृष्णचंद दो लाख 93177, जयेश सिंह तीन लाख 69496, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव तीन लाख 70875, शत्रुघ्न पाल दो लाख 88400, मुसीर अहमद दो लाख 80582, शशि मोहन दो लाख 77397, अलका दो लाख 73949, शिवनाथ सिंह दो लाख 65732, मोहम्मद अजीज दो लाख 55654, जगदीश सिंह दो लाख 51899, रंगीलाल दो लाख 14174, मिन्नत अली दो लाख 47878, छोटे दो लाख 39377, संजय सिंह दो लाख 51876, विजय लक्ष्मी दो लाख 13385, शंकर प्रसाद चार लाख 42465, शंकर प्रसाद चार लाख 37705, रितेश कुमार श्रीवास्तव दो लाख 19764 हजार रुपये निगम का बकाया है। इनके नाम की सूची निगम के कार्यालय की दीवार पर चस्पा कर दी गई है। 
विज्ञापन


अधिकारी की सुनिए 
विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसडीओ मनोज यादव का कहना है कि यदि बकाएदार बिल का भुगतान नहीं करेंगे तो उनके नाम की सूची चस्पा कर दी जाएगी। इसी के साथ ही उनपर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed