फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bihar EX CM Birth anniversary celabarated

जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

Tue, 25 Jan 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bihar EX CM Birth anniversary  celabarated
जयंती पर याद किए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर
विज्ञापन

बस्ती। राजनीति में सादगी व समर्पण के प्रतिमूर्ति बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समाजवादी पार्टी व शहर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें याद करते हुए उनके कृतित्व का बखान किया।
सपा कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मांगा की कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि दिया जाना चाहिए। कहा कि कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी को इस बात से समझा जा सकता है कि जब उनका निधन हुआ तो उनके बैंक खाते में पांच सौ रूपए भी नहीं बचे थे वहीं जायदाद के नाम पर केवल एक खपरैल का पुराना मकान था। युवा पीढ़ी को देश के ऐसे समर्पित नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

सपा नेता सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, सुमन सिंह, अरविन्द सोनकर, विजय विक्रम आर्य, गुलाम गौस खां, हाफिज इलियास आदि उनके कृतित्व का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मो. जावेद, राम कृपाल यादव, अंकित शुक्ल, राजेन्द्र चौरसिया, कैलाश शर्मा, राघवेन्द्र सिंह, हनुमान कन्नौजिया, अमित गौड़, डब्बू यादव, तूफानी यादव, हासिम, मान सिंह यादव, राजेश यादव, युनूस आलम, प्रशान्त यादव, मो. हारिश, मनोज राना, मो. जहीर, चिन्ता यादव, जर्सी यादव, आदि मौजूद रहे।

जन नायक कर्पूरी ठाकुर को उनके 98वीं जयंती पर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में रंजीत कालोनी में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही उन्हें नमन करते हुए योगदान पर प्रकाश डाला। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे जन नेता से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेना चाहिए। वे आजीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रयासरत रहें। कार्यक्रम को कांग्रेस शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ल, आदित्य त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, अमन श्रीवास्तव, अखिलेश त्रिपाठी, राम प्रसाद गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, गोपेश्वर निषाद, विकास निषाद, रोहन श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा, इन्द्रपाल सिंह, विकास वर्मा, लवकुश गुप्ता, मनोज शर्मा, आलोक गुप्ता, पिन्टू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed