फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Big plantation compaign begin today

रामायण वन की स्थापना से शुरू होगा वृहद पौधरोपण अभियान

Mon, 04 Jul 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Big plantation compaign begin today
रामायण वन की स्थापना से शुरू होगा वृहद पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित वन महोत्सव का शुभारंभ रामायण वन से किया जाएगा। रामायण वन को सुनियोजित ढंग से विकसित करने के लिए उच्च शिक्षा की अपर मुख्य सचिव एवं जिले की नोडल मोनिका एस गर्ग ने सोमवार रामायण वन स्थापित होने वाली जगह का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके पूर्व अपर मुख्य सचिव ने सिकटा गांव में स्थापित हाने वाले रामायण वनस्थली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसको एक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। मुख्य द्वार पर भव्य गेट बनवाने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक वाटिका के सामने छोटा गेट बनवा कर परिचयात्मक बोर्ड भी लगाया जाए। उन्होंने रंगो के अनुसार सफेद, लाल, पीले व हरे वृक्षों को लगाने का सुझाव दिया। अलग-अलग वाटिका में अलग-अलग रंगों के फूल देने वाले वृक्ष लगाए जाने को कहा। कहा कि यहां पर काफी जमीन है और यहां पर वृक्षारोपण के लिए अगले 5 साल तक की योजना बनाकर कार्य कराना उचित होगा। इसके साथ जिले में पड़ने वाले 55 किमी रामजानकी रोड के दोनों तरफ रामायण कालीन पौधों का रोपण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रामायण वन के बारे में डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि इसमें लगभग 55 सौ वृक्ष लगाए जाएंगे। इसमें नौ वाटिकाएं विकसित की जाएंगी, जिसका नामकरण रामायण के प्रमुख चरित्र जैसे-राजा दशरथ, माता कौशल्या, सुमित्रा, कैकेयी, राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, लव एवं कुश और गुरू वशिष्ठ के नाम पर किया जाएगा। कहा कि पौधरोपण का मुख्य कार्यक्रम यहीं पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, एसडीएम सदर शैलेश दुबे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज वन महोत्सव में रोपे जाएंगे 26.24 लाख पौधे
बस्ती। वन महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को सुबह छह बजे से होगा। इस मौके पर शाम छह बजे तक चलने वाले पौधरोपण अभियान के तहत कुल 26 लाख 24 हजार 486 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अनुसार सभी विभागाध्यक्ष लगातार निगरानी करते रहे और उसकी रिपोट्र कमांड सेंटर को देते रहे।
यह निर्देश सोमवार को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा व जिले की नोडल मोनिका एस गर्ग ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए दिया। कहा कि जिले में कुल 36.72 लाख पौधरोपण किया जाना है। इसमें पहले दिन 26.24 लाख पौधे रोपे जाएंगे। सजग किया कि सभी नोडल अधिकारी समय से हर पल पौधरोपण की रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें क्योंकि मुख्यमंत्री पोर्टल पर कभी भी निरीक्षण कर सकते है। डीएम प्रियंका निरंजन ने पूरे इंतजाम का ब्यौरा दिया। डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पौधरोपण अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।
ऑक्सीजन देने वाले पौधे बनेंगे पौधरोपण अभियान का विशेष हिस्सा
बस्ती। इस बार भी वृहद पौधरोपण अभियान के तहत आक्सीजन देने वाले पौधे पौधरोपण अभियान का विशेष हिस्सा बनेंगे। वन विभाग आक्सीजन देने वाले पौधों को प्राथमिकता के तौर पर रोपित करेगा। यह तीसरी बार होगा जब कोरोना काल को देखते हुए विभाग ने अपनी नर्सरियों में फलदार, छायादार व आक्सीजन के श्रोत वाले 50 लाख पौधों को तैयार किया है और इन्हीं के जरिए धरती पर आक्सीजन उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर साल वन विभाग करोड़ों पौधों को रोपित करता है। इधर जुलाई 2020 का पौधरोपण कोरोना काल में हुआ तो ऑक्सीजनयुक्त पौधों का महत्व बढ़ गया। विभाग ने 20 फीसदी आक्सीजन देने वाले पौधों को अपनी दो दर्जन नर्सरियों में तैयार किया और 80 फीसदी पौधे इमारती व छायादार तैयार कर पौधरोपण अभियान को पूरा किया। आक्सीजन की किल्लत झेल गए कोरोना मरीजों का मामला जब तेजी से बढ़ा तो इसी अंदाज में वन विभाग ने 2021 के पौध रोपण अभियान में भी पौधे रोपे। इस बार 36.74 लाख पौधों का रोपण आज से 15 अगस्त तक किया जाएगा। वन विभाग ने इसके लिए 50 लाख पौधों की नर्सरियां तैयार किया है। इन नर्सरियों में 20 फीसदी तकरीबन दस लाख बरगद, पीपल, नीम, पाकड़ और अन्य उन पौधों को तैयार किया गया है, जो आक्सीजन के प्रमुख श्रोत माने जाते हैं।

इस संबंध में डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि इस बार भी पौधरोपण अभियान में ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधों को प्राथमिकता के तौर पर रोपा जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed