{"_id":"964ff5027b6b7d2cce65f5865e557341","slug":"bhupendra-elected-student-union-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बने भूपेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बने भूपेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर विद्यार्थी
विज्ञापन
परिषद के प्रत्याशी ने कांटे की टक्कर में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
अभाविप प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह राणा ने जेल में रहकर चुनाव लड़ रहे
समर्थआनंनद श्रीवास्तव को 22 वोटों से पराजित किया।
महामंत्री पद पर राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर सचिन सिंह, पुस्तकालय मंत्री पद पर देवेंद्र भट्ट और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पर अरुण को जीत मिली। कला संकाय प्रतिनिधि पर एक मात्र प्रत्याशी अलाउद्दीन को निर्विरोध घोषित किया गया। प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और शहर में जुलूस निकाला।
कॉलेज में बनाए गए पांच मतदान कक्षों में मंगलवार को सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह एक घंटे तो मतदाताओं की संख्या कम नजर आई, मगर 10 बजते ही मतदाता बड़ी संख्या में कालेज में पहुंचने लगे। कुल 899 मतदाताओं में से 653 ने निर्धारित समय तक अपने मतों का प्रयोग किया।
दिन में दो बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। पहला परिणाम उपाध्यक्ष पद का घोषित किया गया। इस पद पर सचिन सिंह ने 228 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव को 24 मतों से पराजित किया। अखिलेश को 204 मत मिले।
तीसरे स्थान पर मोहम्मद सलाम रहे जिन्हें 186 वोट मिले। शिवम श्रीवास्तव को महज 31 मत मिले। वहीं इसके बाद आए परिणाम में महांमत्री पद पर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। उन्होंने सबसे अधिक 368 वोट पाकर अपने निकटतम् प्रतिद्वंद्वी पंकजमणि गौतम को 210 मतों के भारी अंतर से हराया।
तीसरे प्रत्याशी वज्रपाणि त्रिपाठी को महज 121 मतों से ही संतोष करना पड़ा। पुस्तकालय मंत्री पद पर देवेंद्र भट्ट ने 303 मत पाकर विनोद कुमार पांडेय को 77 मतों से पराजित किया। विनोद को 226 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी ओमनरायण को 116 मत से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद पर अरुण कुमार ने 280 मत पाकर सीधे संघर्ष में 133 मत पाने वाले प्रभात को 147 मतों से पराजित किया। जबकि कला संकाय प्रतिनिधि के रूप में महज एक प्रत्याशी होने के कारण अलाउद्दीन को निर्विरोध घोषित कर दिया गया।
अध्यक्ष पर भूपेंद्र प्रताप सिंह राणा और समर्थआनंद श्रीवास्तव के बीच कांटेे का मुकाबला था। मतगणना की समाप्ति पर भूपेंद्र ने समर्थ को 22 मतों से हरा दिया, मगर समर्थ के अभिकर्ता के रीकाउंटिंग की मांग पर दोबारा गणना कराई गई। इसके बाद भूपेंद्र प्रताप सिंह राणा को 22 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया।
भूपेंद्र को 299 और समर्थ को 277 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर स्वाती पटेल रहीं जिन्हें महज 44 मत मिले। एक अन्य प्रत्याशी प्रदीप कुमार यादव को केवल 29 मत मिले।
चुनाव अधिकारी ने दिलाई शपथ
विजयी प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी डा. जेपी शुक्ल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, पुस्तकालय मंत्री और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि ने शपथ ली और इसके बाद वे कालेज परिसर से बाहर निकले। इस दौरान कालेज के प्राचार्य सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
एसपी पहुंचे तो भगदड़ मच गई
मतदान का जायजा लेने पहुंचे एसपी शिवहरि मीणा को देखते ही कॉलेज के पास एकत्रित छात्रों में भगदड़ मच गई। एसपी ने छात्रों को कुछ दूर तक खदेड़ा। उनके साथ सीओ (सिटी) अतुल सोनकर भी थे। उन्होंने कॉलेज परिसर में पुलिस व्यवस्था का भी जायजा लिया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुआ मतदान
कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए एसपी के निर्देश पर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, नगर के थाने के एसओ ओंकार सहाय, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुमन त्रिपाठी, एसआई विजय यादव, कलवारी व मुंडेरवा थाने की पुलिस फोर्स मतदान के दौरान पूरे समय तक डटी रही। पीएसी के जवान भी कॉलेज गेट पर मोर्चा संभाले थे।
विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, आलोक पांडेय, भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह, राहुल पटेल, शिवांशु मिश्र, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, सत्येंद्र विश्वकर्मा, पंकज चौधरी, उमेश गुप्ता आदि ने बधाई दी है। प्रमोद पांडेय और आलोक पांडेय ने अभाविप प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह राणा के अध्यक्ष पद पर जीत को सभी छात्रों की जीत बताया।