{"_id":"6a89f0d9990d77f8b20b3434","slug":"bhatni-ayodhya-memo-passenger-will-be-cancelled-on-september-3-basti-news-c-207-1-bst1013-164869-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन सितंबर को निरस्त रहेगी भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन सितंबर को निरस्त रहेगी भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनौला स्टेशन पर पैच दोहरीकरण और प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लिया गया निर्णय
एक से तीन सितंबर तक कई एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर कैंट-पनियहवां रेलखंड के उनौला रेलवे स्टेशन के मध्य 7.64 किलोमीटर लंबे पैच के दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते तीन सितंबर को भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं, एक से तीन सितंबर तक कई एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा। इससे बस्ती समेत छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
भटनी जंक्शन से गोरखपुर, बस्ती, गौर, बभनान और मनकापुर के रास्ते अयोध्या धाम जाने वाली भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर के निरस्त रहने से स्थानीय यात्रियों को खासा दिक्कत होगी। 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस एक और दो सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी के रास्ते चलेगी। इस दौरान सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस एक सितंबर तथा 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस दो और तीन सितंबर को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन के रास्ते संचालित होंगी। इनके परिवर्तित मार्ग के कारण जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और देवरिया सदर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस और 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस एक सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेंगी। इनके मार्ग में बदलाव के कारण भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, चौरी चौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा और जरवल रोड स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस दो और तीन सितंबर को छपरा-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलेगी। इस दौरान सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर और मैंगलगंज स्टेशनों पर नहीं जाएगी।
विज्ञापन
15565 ललित ग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस तीन सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस एक और दो सितंबर को छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते संचालित होगी। 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस तीन सितंबर को छपरा-वाराणसी जंक्शन-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो सितंबर को लखनऊ (उत्तर रेलवे)-सुलतानपुर-वाराणसी-छपरा के रास्ते चलेगी। 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस तीन सितंबर को छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते संचालित होंगी।
-- -- -- -- -- --
ये ट्रेनें देरी से चलेंगी
प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण तीन सितंबर को 55031 गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 120 मिनट की देरी से गोरखपुर से रवाना होगी। 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस तीन सितंबर को गोरखपुर से 80 मिनट की देरी से चलेगी। 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 90 मिनट और 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 150 मिनट की देरी से रवाना होगी। 19038 अवध-असम एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन से तीन घंटे की देरी से चलेगी। वहीं, 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस 31 अगस्त को आनंद विहार टर्मिनल से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। 19037 अवध एक्सप्रेस भी 31 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से 80 मिनट की देरी से चलेगी।
-- -
कोट
उनौला स्टेशन के मध्य पैच दोहरीकरण और प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में यह बदलाव किया गया है। साथ ही तीन सितंबर को जाने वाली भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी।
-सुमित कुमा र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर