{"_id":"6478e9e5e910b711090c1754","slug":"bhartiye-kisan-union-basti-news-c-7-1-190204-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पहलवानों के समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पहलवानों के समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, ज्ञापन
Fri, 02 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की ओर से जंतर-मंतर पर दिये जा रहे धरना को दिल्ली पुलिस की ओर से किये गए दमन के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, किसान सभा, एसएफआई, डीवाईएफआई, सीआईटीयू ने कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता सोनी ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन दिल्ली पुलिस ने बर्बरता पूर्वक किया है। दिल्ली पुलिस का यह कृत्य आपराधिक व निंदनीय है। सीटू नेता कामरेड केके तिवारी ने कहा कि सांसद बृजभूषण सिंह को सत्ता पक्ष का राजनीतिक सरंक्षण दिया जा रहा है। भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। माकपा नेता सत्यराम व हीरालाल ने कहा कि महिला पहलवानों ने जंतर मंतर पर धरना देकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी और न्याय पूर्ण जांच की मांग कर रही थी। पुलिस ने क्रूरता पूरक हटा दिया। मैडल विजेता महिला पहलवानों के साथ हुए कृत्य से देश स्तब्ध है। जनौस नेता शेष मणि, जिलाध्यक्ष शिव चरण व जिला मंत्री नवनीत यादव ने कहा कि संगठन मांग करता है कि तत्काल दिल्ली पुलिस के कुकृत्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। पाक्सो एक्ट खत्म करने की मांग करने वाले यौन हिंसा के आरोपी बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो।