फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh will penetrate up to 300 organizations

Basti News: भारतीय मजदूर संघ 300 संगठनों तक बनाएगा पैठ

Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Mar 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh will penetrate up to 300 organizations
विशेष रूप से 70वीं वर्षगांठ मनाएगा संघ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक रोडवेज कर्मचारी संघ के कार्यालय में हुई। इसमें मजदूर संघ में 300 कर्मचारी संगठनों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया। संघ की 70वीं वर्षगांठ विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।



भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि संघ इस बार अपनी 70वीं वर्षगांठ धूमधाम और विशेष तरीके से मनाएगा। साथ ही भारतीय मजदूर संघ में 300 कर्मचारी संगठनों को शामिल करने का लक्ष्य मानकर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्य करना होगा।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारी सत्यदेव मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए अभियान चला कर सभी कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री ओपी गुप्ता ने किया। इस मौके पर अशोक सिंह, रवींद्र चौधरी, प्रेम शंकर पांडेय, राघवेंद्र सिंह, उमेश चंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed