फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   best scout rahul and best guide neka selected

बेस्ट स्काउट राहुल, बेस्ट गाइड नेहा

Sun, 22 Nov 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। टेंट निरीक्षण, प्रमाण पत्र वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ
विज्ञापन
बनकटी विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया।

तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना ‘मैया शारदा करी विनती तुहार’ से हुआ जिसे महिमा, पूजा, मंजू, प्रीती, शिवकला, कामिनी, रेशू ने प्रस्तुत किया।

स्वागत गीत ‘दरश देउ आके हमरे दुआर’ प्रस्तुत कर रवि, दीपक, सिकंदर, राहुल, अजीत, शिवम ठाकुर, मोनू ने वाहवाही लूटी। बेस्ट स्काउट राहुल, बेस्ट गाइड नेहा चैधरी को चुना गया।

रंगोली प्रतियोगिता में निशा की गुलाब टोली को प्रथम और दीपक की चीता टोली को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। टेन्ट पीचिंग में रवि गौतम की बाघ टोली प्रथम, दीपक की चीता टोली द्वितीय स्थान पर रही।

बिना बरतन के भोजन बनाने की प्रतियोगिता में दीपक की शेर टोली प्रथम और रवि गौतम की बाघ टोली को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। गाइड संवर्ग में महिमा की गुलाब टोली प्रथम और कामिनी की चमेली टोली द्वितीय स्थान पर रही।

गैजेट प्रतियोगिता में बाघ टोली ने प्रथम और चीता टोली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय ने बिना बरतन का भोजन बनाने, आपदा के समय प्राथमिक चिकित्सा, रंगोली आदि के बारे में जानकारी दी।

जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह ने साहसिक क्रियाकलाप, टेण्ट बनाने की विधि, उसमें लगाये जाने वाली गाठों एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

शिक्षक नेता बृजराज शुक्ल ने स्काउट गाइड का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुदूर अंचल में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा है।

प्रधानाध्यापक ध्रुवपति यादव, प्रधानाध्यापिका शांति देवी आशा त्रिपाठी के साथ ही अशोक कुमार मौर्य, नंदलाल सिंह, आशुतोष पांडेय, अनीता शुक्ल, प्रियंका, मीनू द्विवेदी, विजय लक्ष्मी, कंचन, केशवराम, सुमन, मंजू, विनोद कुमार, श्रीदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed