फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BEO inspected schools

विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर बीईओ ने जतायी नाराजगी.......

Wed, 06 Jul 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
BEO inspected schools
विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर बीईओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। विद्यालयों मे पंजीकरण के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर बीईओ नीरज कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। हालांकि विद्यालय के बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता ठीक मिलने पर वे संतुष्ट हुए।

बीईओ ने बताया कि नवागत बीएसए इन्द्रजीत प्रजापति के निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालय बेईली, प्राथमिक विद्यालय बस्ती अलावल, व उच्च प्राथमिक विद्यालय करैली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था और शैक्षिक गुणवत्ता जांची गई। इसमें बेईली में कुल पंजीकृत 69 के सापेक्ष मात्र 55 छात्र ही उपस्थित मिले। परिसर में सफाई का भी अभाव मिला। भोजन मीनू के मुताबिक मिला। इसके अलावा विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता ठीक पाई गई। अध्यापक अतुल मौर्य व अरविंद कुमार भी मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय बस्ती अलावल में कुल पंजीकृत 110 के सापेक्ष मात्र 84 छात्र ही उपस्थित मिले। शिक्षक अब्दुल कयूम और रीना यादव मौजूद मिलीं। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय करैली मे कुल पंजीकरण 86 के सापेक्ष मात्र 64 छात्र ही मौजूद मिले। सभी को शिक्षकों को पंजीकरण के सापेक्ष शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चत कराने, विद्यालय परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed