{"_id":"63e933109a13af60ea034d44","slug":"beneficiary-share-of-8325-lakh-distributed-on-32-basti-news-c-7-1-52297-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनपद एक उत्पाद: 32 उद्यमियों को 83.25 लाख का लाभार्थी अंश वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनपद एक उत्पाद: 32 उद्यमियों को 83.25 लाख का लाभार्थी अंश वितरित
Mon, 13 Feb 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
एक जनपद एक उत्पाद: 32 उद्यमियों को 83.25 लाख का लाभार्थी अंश वितरित
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 32 उद्यमियों को 83.25 लाख रुपये लाभार्थी अंशदान वितरित की गई है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 81 उद्यमियों को 134.07 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में उद्योग विभाग 75, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड 24 तथा खादी ग्रामोद्योग आयोग एक उद्यमियों को ऋण वितरण किया गया है।
यह स्थिति डीएम प्रियंका निरंजन ने उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक में पाई है। डीएम ने अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीएम प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट समापन का प्रसारण देखा। आयुक्त ने सभी उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि उनकी उद्यम से संबंधित समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करा दिया जाएगा।
इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चन्द्र, चैम्बर्स आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव हरिशचन्द्र शुक्ला, अनिल सिंह रैकवार, जगदीश शुक्ल, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, तथा उद्यमी मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक के बाद हस्तकला के आलोक शुक्ल को विभिन्न रचनात्मक कार्यो के माध्यम से कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।