फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Begum Khair Inter College manager commits suicide

Basti News: बेगम खैर इंटर काॅलेज के प्रबंधक ने की खुदकुशी

Wed, 20 Sep 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Begum Khair Inter College manager commits suicide
अकरम प्रधान की फाइल फोटो
मुरलीजोत मोहल्ले स्थित अपने घर में कनपटी पर गोली मारी
विज्ञापन




सुसाइड नोट में अकरम खां ने खुद को बताया है जिम्मेदार

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। खैर ट्रस्ट के पूर्व मुतवल्ली, बेगम खैर इंटर काॅलेज के प्रबंधक व भाजपा नेता मोहम्मद अकरम खां (58) ने मंगलवार तड़के लाइसेंसी रिवाॅल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका खून से लथपथ शव सुबह पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के मुरलीजोत स्थित उनके मकान में कुर्सी पर मिला। पास ही सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। बताया जा रहा है कि कर्ज में डूबे होने की वजह से कुछ महीनों से वह अवसाद में थे और घर से निकलना कम कर दिया था।


परिवार वालों के अनुसार, सुबह फजर की नमाज पढ़कर आने के बाद मोहम्मद अकरम खां बरामदे में झूले वाली कुर्सी पर बैठ गए। थोड़ी देर में गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। घरवालों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पास ही मेज पर सुसाइड नोट मिला। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि मौके से रिवाॅल्वर, एक खोखा व एक कारतूस मिला है। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed