फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BEd entrance exam will be under the supervision of Sector Magistrate

18 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam will be under the supervision of Sector Magistrate
सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

छह अगस्त को होगी परीक्षा, 5230 परीक्षार्थी होंगे शामिल
सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को होगी। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा दो पॉलियों में सुबह नौ से 12 बजे तक एवं दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। इन केंद्रों में 5230 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य को डॉ. एसपी सिंह को जिला समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के एपीएन डिग्री कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, बेगम खैर बालिका इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, शिवहर्ष उपाध्याय किसान पीजी कॉलेज, श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय बालिका कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी, हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, श्री शिवमोहर नाथ पांडेय किसान जनता इंटर कॉलेज नगर बाजार, किसान इंटर कॉलेज गोटवा, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा और विजय प्रताप इंटर कॉलेज महसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिनकी निगरानी सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी होंगे। उस दिन परीक्षा केंद्र व उसके 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोकॉपी आदि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर भी किसी कार्य के लिए फोटोकॉपी मशीन आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक परीक्षा कक्ष में 24 से अधिक परीक्षार्थी नहीं बैठाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल अथवा दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र के गेट पर ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों का जमा करने की व्यवस्था होगी। केंद्र पर मास्क और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करना होगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के परिधि में पुलिस फोर्स तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed