फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Became pregnant after rape, filed a case in basti

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई, दर्ज कराया केस

Mon, 01 Feb 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Became pregnant after rape, filed a case in basti
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई, दर्ज कराया केस
विज्ञापन

कलवारी। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दुष्कर्म के आरोप में वहीं के युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह गर्भवती हो गई है। उसका आरोप है कि दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हुई। महिला ने एसपी से फरियाद की थी। उसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि पति की मौत के बाद से वह घर पर बच्चों के साथ रहती है। ढाई माह पूर्व वह घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय किसी को बताने पर उसको तथा बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

यह बात आरोपित को बताई तो उसने कहा कि परेशान न हो, वह शादी कर लेगा। 14 जनवरी की शाम आरोपित फिर उसके घर आया और दवा देते हुए कहा कि इसको खा लेना, सब सही हो जाएगा। उसने दवा खाने के बजाए वापस कर दिया। वह इस समय ढाई माह की गर्भवती है। प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed