फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   beat son his fathar

बहू-बेटे ने मारपीट कर घर से निकाला

Sat, 04 Dec 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
beat son his fathar
बहू-बेटे ने मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

तहसील समाधान दिवस में असनहरा निवासी रूपनारायण ने लगाई गुहार
गैर हाजिर जिला प्रोबेशन अधिकारी समेत तीन का डीएम ने रोका वेतन
124 में से 13 मामले निस्तारित किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर/रुधौली। भानपुर तहसील समाधान दिवस में पहुंचे असनहरा निवासी रूपनारायण डीएम व एसपी के सामने अपनी बात कहते फफक पड़े। कहा कि बेटे व बहू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इस पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए डीएम व एसपी ने एसओ सोनहा को बहू-बेटे को समझाने और न मानने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
भानपुर तहसील दिवस में शनिवार को कुल 124 मामले आए। इसमें से 13 का मौके पर निस्तारण कर दिया। अनुपस्थित रहने पर डीएम सौम्या अग्रवाल ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी व अधिशासी अभियंता जल निगम का एक दिन का वेतन रोकने का भी आदेश दिया। कमिश्नर गोविंद राजू एनएस व आईजी राजेश डी राव मोडक ने तहसील दिवस का औचक निरीक्षण कर मामलों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने मामलों की सुनवाई करने के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी कि समाधान दिवस में सभी का उपस्थित रहना अनिवार्य है। इसके बाद भी निर्देश की अनदेखी हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने तहसील में संचालित बीआरसी कार्यालय में मतदाता पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑनलाइन की जा रही फीडिंग संबंधी जानकारी एसडीएम व तहसीलदार से ली। उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने, महिलाओं के नाम प्राथमिकता से जोड़ने और नाम काटने के लिए संबधित को नोटिस देने अथवा चस्पा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एसडीएम गिरीश कुमार झा, तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील समाधान दिवस एसडीएम गुलाब चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कुल 36 मामले आए। मौके पर छह मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष 30 मामले को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रमोद कुमार, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, विजय कुमार पांडेय, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed