फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   beat pradhan matar in road balance

सड़क पाटने के विवाद में प्रधान की पिटाई

Fri, 01 Oct 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
beat pradhan matar in road balance
सड़क पाटने के विवाद में प्रधान की पिटाई
विज्ञापन

पैकोलिया थाने के पिपरा काजी गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव में ग्राम प्रधान द्वारा सड़क की पटरी सफाई कराने को लेकर उपजे विवाद में पिता पुत्र ने मिलकर प्रधान की पिटाई कर दी। पीड़ित प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।

पैकोलिया क्षेत्र के पिपरा काजी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह ग्राम पंचायत का प्रधान है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वह गांव के सड़क की सफाई का काम करवा रहे थे। गांव के गिरिजा शंकर व उनके पुत्र ने सड़क की सफाई करने से मना किया। नहीं मानने पर पर दोनों ने मिलकर उसे लाठी-डंडा से मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर पिता-पुत्र के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed