{"_id":"60fafd6d8ebc3ecf0d684575","slug":"beat-police-officer-system-implemented-in-the-district-basti-news-gkp4029545148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बीट पुलिस ऑफिसर सिस्टम लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बीट पुलिस ऑफिसर सिस्टम लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बीट पुलिस ऑफिसर सिस्टम लागू
आईजी ने रेंज ऑफिस में किया बैनर का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीट पुलिस ऑफिसर सिस्टम को जिले में लागू कर दिया गया है। शुक्रवार को आईजी रेंज अनिल कुमार राय ने इस प्रणाली का बैनर लांच किया। आईजी ने कहा कि बस्ती जनपद रेंज का पहला जनपद है जहां बीपीओ सिस्टम लागू किया गया है। इसका बैनर सभी पुलिस कार्यालयों और प्रमुख स्थलों पर लगाया जाएगा। ताकि लोगों में इस प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़े।
इससे बीट क्षेत्र में सिपाहियों का लोगों से संवाद बढ़ेगा। आरक्षी उनकी समस्याओं को जान सकेंगे और उनके निराकरण का समुचित प्रयास करेंगे। बताया कि बीपीओ के पास अपने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बदमाशों का पूरा रिकॉर्ड होगा। बदमाशों पर उनकी पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा इलाके में होने वाले जुआ, शराब और अन्य छोटे-छोटे अपराधों की पूरी सूचना भी बीपीओ को बीट बुक में नोट करनी होगी। बीपीओ के पास इलाके के लेखपाल सहित अन्य राजस्व तथा ब्लॉक कर्मियों के मोबाइल नंबर भी होंगे। प्रत्येक बीपीओ को रिवॉल्वर और बॉडी वार्न कैमरा दिया जाएगा। प्रत्येक बीपीओ पास क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के रिकॉर्ड, कोर्ट समन, वारंट, एनसीआर के मुकदमे, थाने से आए शिकायती प्रार्थना पत्र, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन की जांच से संबंधी प्रपत्र रहेंगे। इस दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव, आईजी के पीआरओ डीके मिश्र, रीडर दशरथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
संभ्रांत लोगों का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप
आईजी ने बताया कि परिक्षेत्र के जनपदों में अपराध नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्लान तैयार किया गया है। उसके तहत थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को अपने बीट क्षेत्र के 250 संभ्रांत व्यक्तियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा गया है। सिपाहियों की ओर से ग्रुप में लोगों को जोड़ते समय इन बातों का ध्यान रखना होगा कि वे व्यक्ति उनके ही बीट क्षेत्र के हों और उनकी छवि समाज में साफ सुथरी हो।
विज्ञापन
सोनहा में बनी 32 बीट
सोनहा। थाना परिसर में सीओ रूधौली धनजंय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में बीट पुलिस का शुभारंभ किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि थाना सोनहा में कुल 32 बीटें बनाई गई हैं। नियुक्त आरक्षी गण व हेड कांस्टेबल को बीट पुलिस अधिकारी के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश चंद्र तिवारी, दानबहादुर पांडेय, संजय कुमार, ओमप्रकाश भारती, अखलाक अहमद, आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार बीपीओ सिस्टम का शुभारंभ दुबौलिया थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने किया। बताया कि इससे अपराधों पर त्वरित नियंत्रण किया जा सकेगा। इस मौके पर एसआई सुदीप यादव, डीके प्रजापति सहित थाने की फोर्स मौजूद रही।
लालगंज थाने में 34 बीट बनाए गए
गौर प्रतिनिधि के अनुसार मित्र पुलिस बनाने के लिए बीपीओ सिस्टम का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने किया। बताया परिक्षेत्र में पुलिस का चेहरा मित्रवत होगा। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बीट पुलिस अधिकारियों से कहा कि जिस पुलिस अधिकारी को जो बीट मिला है। उस क्षेत्र के अपराध नियंत्रण के साथ ही किसी भी प्रकार की घटना, व अन्य मामलों में हमेशा अपडेट रहें। थानाक्षेत्र में कुल 22 पुलिस बीट अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक लालगंज थाने में 34 बीट बनाया गया है। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने कहा कि जहां पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिससे सी-प्लान को और भी प्रभावी बनाया जा सके। संवाद