फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   beat entry in house

बलवा, घर में घुसकर मारपीट में क्रॉस मुकदमा दर्ज

Tue, 07 Dec 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
beat entry in house
बलवा, घर में घुसकर मारपीट, क्रॉस मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

लकड़ी तोड़ने के विवाद में हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पिकौरा चौधरी गांव में पौने चार माह पहले लकड़ी तोड़ने के विवाद में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि वादी पक्ष पर इस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है।

पैकोलिया क्षेत्र के पिकौरा चौधरी गांव निवासी मुन्ना सिंह की पत्नी सुमित्रा सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 16 अगस्त को उनका बेटा दिलीप सिंह अपने बाग में सूखी लकड़ी तोड़ रहा था। तभी गांव के पट्टीदार उदय प्रताप सिंह और योगेंद्र प्रताप सिंह लकड़ी तोड़ने से मना करने लगे और अपशब्द कहने लगे। डर के मारे में बेटा वहां से भाग आया। उसके बाद यह दोनों लोग सूर्यदेव सिंह, अनुराग सिंह, रेखा सिंह, नीलम सिंह के साथ गोलबंद होकर घर में घुस आए और बेटे को घसीट कर लात-मुक्के और लाठी-डंडे से पीटने लगे। जब उसने और बेटी मधु सिंह ने विरोध जताया और बीचबचाव करने का प्रयास किया तो योगेंद्र प्रताप सिंह ने बेटी के पेट में लात से मारा और वह गिर पड़ी। बेटी गर्भवती थी लोगों के दौड़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गर्भवती बेटी का इलाज निजी अस्पताल बस्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर बलवा घर में घुसकर मारपीट तथा अन्य धाराओं में क्रॉस केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया है। गुण-दोष के आधार पर विवेचना कर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed