{"_id":"6503727ef879cbae7c0e40a9","slug":"bdo-should-provide-photos-of-rejuvenated-schools-basti-news-c-207-1-bst1001-4338-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कायाकल्प वाले विद्यालयों का फोटो उपलब्ध कराए बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कायाकल्प वाले विद्यालयों का फोटो उपलब्ध कराए बीडीओ
Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कायाकल्प किए जा चुके परिषदीय विद्यालयों की फोटो उपलब्ध कराने को कहा है। वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा कर रहे थे।
कहा कि जिन स्कूलों का कायाकल्प हो चुका उनकी फोटो उपलब्ध कराई जाए। आधार फीडिंग में गति धीमी पाए जाने पर उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों को 21 सितंबर तक कार्य पूर्ण कराए जाने को लेकर अल्टीमेटम दिया है। स्थिति में सुधार न होने पर बीएसए इन अधिकारियों का वेतन भी बाधित करेंगे।
बीएसए ने बताया कि ब्लॉकवार कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन का लक्ष्य 100 है। इस संबंध में डीएम ने सीडीओ को टीम गठित कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जर्जर विद्यालयों की सूची बनाने के लिए एडीओ पंचायत को नामित करने के भी निर्देश दिए। समीक्षा में पाया गया तीन एडीओ पंचायत अनुपस्थित है। डीएम ने डीपीआरओ को संबंधित लोगों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, बीएसए अनूप तिवारी, डीएसओ सत्यवीर सिंह, डीपीओ सावित्री देवी मौजूद रहे। संवाद