{"_id":"6824e2b47f427305a103f71b","slug":"bdo-expressed-displeasure-over-the-poor-progress-of-family-id-basti-news-c-207-1-bst1004-136569-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर बीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर बीडीओ ने जताई नाराजगी
Thu, 15 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 15 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
मानिकचंद। ब्लाॅक सभागार साऊघाट में ग्राम पंचायत में विकास कार्य की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारी ने कि ग्राम पंचायत में फैमिली आईडी की प्रगति खराब होने पर ग्राम सचिवों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इसकी अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसे ग्राम पंचायत हैं, जहां पर मनरेगा का कार्य प्रारंभ नही हुआ है। वहां ग्राम सचिव तत्काल आईडी निकालकर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कर दें। वीडियो ने कहा कि जिन ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा भवन बना है। वहां आईडी निकालकर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कर दें। सभी ग्राम पंचायत में खाली पड़ी ग्राम पंचायत की जमीनों को गड्ढा खुदवा लें, जिससे वर्षा होने पर पौधारोपण का कार्य किया जा सके। ग्राम पंचायत में अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करें। इस मौके पर एडीओ पंचायत नंदलाल राम, रीता चौधरी, राकेश पांडेय, लालजी कन्नौजिया, मनोज कुमार वर्मा, अखिलेश वर्मा, रमाकांत चौधरी, यशवर्धन, श्वेता, पूनम आदि मौजूद रहे।