फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BDC member's son dies under suspicious circumstances

Basti News: बीडीसी सदस्य के पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 26 Oct 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
BDC member's son dies under suspicious circumstances
मृतक नौशाद की फाइल फोटो
कुदरहा। लालगंज थानाक्षेत्र के बगही गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य के 14 वर्षीय बेटे की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बिस्तर पर मिलने से हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार और चौकी इंचार्ज कुदरहा महेश कुमार शर्मा ने जांच पड़ताल की और घर वालों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

बगही निवासी हकीमुद्दीन बीडीसी सदस्य हैं। उनका 14 वर्षीय पुत्र नौशाद रात लगभग दस बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब छोटी बहन रन्नु कमरे में झाड़ू लगाने गई तो देखा कि भाई बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था। बहन ने तुरंत घर वालों को सूचना दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा नौशाद मृत पड़ा था।
विज्ञापन

पिता हकीमुद्दीन ने बताया कि शुक्रवार को नौशाद अपनी मम्मी का इलाज कराकर घर आया। रात में लगभग दस बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका शव बेड पर पड़ा मिला। नौशाद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिछले वर्ष हाई स्कूल में परीक्षा छोड़ दी थी। इसके बाद से स्कूल नहीं जा रहा था। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed