{"_id":"659c3763472bad5ccc01db2b","slug":"bda-je-accuses-former-contract-employee-of-attack-basti-news-c-207-1-bst1001-9648-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीडीए जेई ने पूर्व संविदा कर्मचारी पर लगाया हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीडीए जेई ने पूर्व संविदा कर्मचारी पर लगाया हमले का आरोप
Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। बीडीए जेई अनिल कुमार त्यागी और एक पूर्व संविदा कर्मचारी के बीच सोमवार को विवाद होने का मामला सामने आया है। जेई ने अपने ऊपर हमले का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। इस पर एडीएम ने मामला पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।
जेई अनिल के अनुसार, वह कोतवाली क्षेत्र के तुरकहिया मोहल्ले में एक निर्माण की जांच करने जा रहे थे। गंदा नाला के पास पूर्व में तैनात मेट मोहित शुक्ल उनके ऊपर हमलावर हो गए। हमलावर मोहित ने उन्हें खींचकर घर में ले जाने की कोशिश की। उन्हें बैग और मोबाइल छोड़कर भागना पड़ा। उनका कहना है कि किसी तरह बचकर वह कार्यालय पहुंचे। बाद में हमलावर उनके कार्यालय में भी आए और मोबाइल, बैग वापस करने के दौरान अभद्रता की। इस आशय की शिकायत जेई ने बीडीए सचिव/एडीएम कमलेश चंद्र से की। उन्होंने आरोपी पूर्व संविदा कर्मचारी पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जेई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
जेई अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी मोहित पहले बीडीए में संविदा मेट के पद पर तैनात था, जिसे निष्कासित कर दिया गया है। तुरकहिया में हो रहे एक निर्माण की जांच उन्हें मिली थी। आरोपी ने मामला निपटाने के नाम पर पैसे ले लिए थे। इसी खुन्नस में उसने हमला किया है। शहर कोतवाल चंदन कुमार ने बताया कि एडीएम ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। तहरीर मिल चुकी है। मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। आरोपी को पकड़ने के भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हमले का आरोप गलत, भड़क उठे थे जेई
आरोपी मोहित शुक्ल ने बताया कि उनके ऊपर लगाया जा रहा आरोप गलत है। जेई निरीक्षण के दौरान मेरा फोटो दिखाकर लोगों से पूछते हैं कि इसने रुपये तो नहीं लिए हैं। इससे मेरी बदनामी हो रही थी। इसी बात पर उनसे पूछा था। इस पर वह भड़क गए। मैं ऑफिस गया और एक्सईएन संदीप कुमार को प्रकरण से अवगत कराया।
बीडीए जेई ने प्रकरण संज्ञान में लाया है। मामला कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-कमलेश चंद्र,
एडीएम