फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti's Tanisha won gold in Chennai

Basti News: बस्ती की तनीषा ने चेन्नई में जीता सोना

Thu, 11 Jan 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Basti's Tanisha won gold in Chennai
हर्रैया। तहसील क्षेत्र के खोभा गांव निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी तनीषा सिंह ने चेन्नई के एसआरएम यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लिया। एडमास यूनिवर्सिटी कोलकाता की तरफ से खेलते हुए तनीषा ने टीम इवेंट्स में शानदार जीत दर्ज की। यहां तनीषा ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में तनीषा की टीम कोलकाता का सेमीफाइनल में बंगलौर की जैन यूनिवर्सिटी के साथ मुकाबला हुआ। जिसमें तनीषा ने डबल्स जोड़ीदार तसनीम के साथ जीत दर्ज करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया। फाइनल मुकाबले में जे जे टी यूनिवर्सिटी के साथ हुए मुकाबले में तनीषा व तनसीम की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दीप शिखा सिंह व साक्षी गहलोत की जोड़ी पर 21-14 व 21-7 से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए अपनी टीम के लिए स्वर्ण पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन

तनीषा इससे पहले खेलो इंडिया व जूनियर राष्टीय चैंपियनशिप में भी अपने खेल का लोहा मनवा चुकी है। वह इन दिनों बंगलौर में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन एकेडमी में कोच विमल कुमार व मलेशियाई कोच के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। तनीषा के प्रदर्शन पर पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अमितेश सिंह, रत्नाकर सिंह, संतोष यादव, दिनेश सिंह, सतीश सिंह आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed