फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti's four police stations top in the ranking of the state

Basti News: प्रदेश की रैंकिंग में बस्ती के चार थाने अव्वल

Mon, 12 Jun 2023 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Basti's four police stations top in the ranking of the state
बस्ती। आईजीआरएस से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की मई माह में घोषित प्रदेश स्तरीय रैंकिंग सूची से जिले के चार थानों को पहला स्थान हासिल हुआ है। इनमें थाना नगर, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज और महिला थाना शामिल है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने इस उपलब्धी पर खुशी जताते हुए चारो थाने की पूरी टीम को बधाई दी है। एसपी ने बताया कि प्रदेश स्तर से जारी की सूची में श्रावस्ती महिला थाना आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में शत प्रतिशत 100 अंक पाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

एसओ नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि माह मई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के अंदर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित कराया गया। इनमें से कोई भी संदर्भ डिफाल्टर नहीं हुआ और न ही सी श्रेणी में गया। सभी प्रकरणों व संदर्भो की मॉनिटरिंग व निस्तारण का सराहनीय प्रयास किया।अन्य थानों की रैंकिंग में पैकोलिया 655, कोतवाली व रुधौली को 919, सोनहा को 1066, कप्तानगंज को 1205, लालगंज को 1281, दुबौलिया व छावनी थाने को 1341वां स्थान हासिल हुआ। इसी क्रम में परशुरामपुर व हर्रैया थाने को 1401, कलवारी व मुंडेरवा थाने को 1451 और गौर थाने को 1482वां स्थान मिला।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed