फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti's daughter won the gold medal and hoisted the flag

Basti News: बस्ती की बेटी ने स्वर्ण पदक जीत लहराया परचम

Mon, 14 Oct 2024 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Basti's daughter won the gold medal and hoisted the flag
राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्रा नव्या सिंह
-उत्तराखंड में आयोजित हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

गौर। क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की 11वीं की छात्रा नव्या सिंह ने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। बेटी की इस उपलब्धि पर हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

छात्रा नव्या सिंह ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले व मंडल में नाम रोशन कर चुकी हैं, जबकि नौ से 12 सितंबर तक सनवीम एकेडमी बाबतपुर वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक विजेता बनीं। तभी से हर किसी को उम्मीद था कि बेटी एक न एक दिन राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन जरूर करेगी, और 13 अक्टूबर को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक विजेता बन स्कूल सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक जयशंकर सिंह ने बताया कि नव्या सिंह बचपन से अपने ननिहाल ग्राम सभा कटास में रहकर यहीं से शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। शुरू से ताइक्वांडो खेल में वह रुचि रखती हैं और इसी जिज्ञासा के साथ वह निरंतर आगे बढ़ रही हैं। प्रबंधक ने प्रशंसा करते हुए कहा कि बेटी ने विद्यालय, गांव, जिला एवं प्रदेश को गौरवांवित करते हुए परचम लहराया है। इससे सभी को बेटी के इस उपलब्धि पर गर्व है। छात्रा नव्या सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपनी माता सरिता सिंह एवं पिता धर्म सिंह व मामा-मामी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों को देती हू। क्योंकि आगे बढ़ाने में हमेशा ननिहाल में रहने के नाते मामा मामी का पूरा सहयोग रहता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य केके मिश्रा ने बताया कि नव्या अपनी मेहनत लगन और गुरुजनों के मार्गदर्शन में इस मुकाम को हासिल किया है। बेटी का चयन आगे के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में हुआ है। विद्यालय के शिक्षक अमरीष शुक्ला, विकल आनंद, राघवेंद्र, रितुराज, आराधना, प्रज्ञा, शशि,आस्था आदि ने प्रसन्नता व्यक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed