{"_id":"691b737e12931b45640a2b86","slug":"basti-student-dies-after-speeding-four-wheeler-hits-car-from-behind-basti-news-r-7-1-lko1029-1137630-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, छात्र की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड थाने से कुछ दूरी पर रविवार शाम कार में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मूल रूप से बस्ती के खैरा गांव निवासी अमर प्रताप सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत भाग निकला।
इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक टक्कर से कार नाले के ऊपर डिवाइडर पर पलट गई। टक्कर मारने वाले वाहन की नंबरप्लेट टूटकर गिर गई। इसकी मदद से चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बख्शी का तालाब स्थित एसआर कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र अमर कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। वह पिता दिवाकर, मां नीलम और भाई अभय के साथ चिनहट के मटियारी में रहते थे। दिवाकर परिवहन विभाग के मुख्यालय में ड्राइवर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बेटा शनिवार को कार से बस्ती गया था। रविवार को लौटते वक्त शाम लगभग 6:30 बजे विभूतिखंड थाने के पास एक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके बेटे की कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मदद करने के बजाय आरोपी चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अमर को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन के जरिये परिजनों को सूचना दी। इलाज के दौरान अमर ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।