{"_id":"62b3575da3fc2a38c8386846","slug":"basti-s-student-died-in-sultanpur-basti-news-gkp4412645189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में हुए सड़क दुर्घटना में बस्ती के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में हुए सड़क दुर्घटना में बस्ती के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में बस्ती के छात्र की मौत
कलवारी/ बस्ती । सुल्तानपुर के केएनआई कॉलेज में बीएससी एजी अंतिम वर्ष का थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव के छात्र की बुधवार सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सैफाबाद गांव निवासी रमाकांत सिंह का 20 वर्षीय बेटा दानेश्वर उर्फ मुस्कान सिंह सुल्तानपुर के केएनआई कॉलेज से बीएससी एजी कर रहा था।
बुधवार सुबह बाइक से अपने दोस्त जौनपुर निवासी दिव्यांश सिंह व आंबेडकर नगर के रहने वाले कुलदीप के साथ कॉलेज जा रहा था। अभी वे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैनिक ढाबा टटियानगर के सामने पहुंचा था कि अयोध्या से प्रयागराज जा रही राज्य परिवहन निगम की बस ने चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां दानेश्वर निवासी सैफाबाद थाना कलवारी व दिव्यांश सिंह निवासी भेला समोधपुर जिला जौनपुर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि कुलदीप यादव निवासी कोहड़ा लालमेन ढंडवा फरीदपुर आंबेडकरनगर को लखनऊ रेफर कर दिया।
---
पुलिस का फोन आते ही मचा कोहराम
सिकंदाराबाद में परिवार के भरण-पोषण के लिए नौकरी कर रहे रमाकान्त सिंह के पास थाना गोसाईं गंज जिला सुल्तानपुर की पुलिस ने फोन करके बताया कि दानेश्वर दुर्घटना का शिकार हो गया है। आप जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंच जाएं। मृतक के चाचा रामशंकर सिंह ने बताया कि भइया का फोन आने पर हम भाभी (मृतक की मां) साधना सिंह, भाई ओम प्रकाश व गांव के कुछ लोगों के साथ सुल्तानपुर जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घर पर हमारे पिता चन्द्रभूषण उर्फ गोविन्द सिंह हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार सरयू नदी के माझाखुर्द घाट पर किया जाएगा।