फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti pm aawas news

एक हजार गरीबों को मिलेगी आशियाने की चाबी

Sun, 12 Sep 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
basti pm aawas news
डूडा कार्यालय बस्ती। संवाद - फोटो : BASTI
एक हजार गरीबों को मिलेगी आशियाने की चाबी
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना
- 26, 27 व 28 सितंबर को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सौंपी जाएगी कुंजी
- डूडा ने शासन को भेजी एक हजार मकान पूर्ण होने वालों की सूची
- सूची तैयार होने से पहले किया गया है भौतिक सत्यापन व जिओ टैग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सितंबर के आखिरी सप्ताह में जिले के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले एक हजार गरीबों को अपने आशियाने में रहने के लिए चाबी मिल जाएगी। इसके लिए सूडा ने बस्ती डूडा के जरिए एक हजार प्रधानमंत्री शहरी आवास के लाभार्थियों की सूची शासन को भेज दी है, ताकि तीन दिन के भीतर इन सभी गरीब परिवारों को अपना छत मुहैया हो सके।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इसके तहत 26, 27 व 28 सितंबर को आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। साथ ही पूरे प्रदेश के 75 जिलों से 75 हजार प्रधानमंत्री शहरी आवास के लाभार्थियों को चाबी भी सौंपेंगे। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के मिशन निदेशक यशु रुस्तगी ने बस्ती डूडा के परियोजना अधिकारी चंद्रभान वर्मा से एक हजार लाभार्थियों की सूची मंगा ली है। यह वह लाभार्थी हैं, जो बस्ती नगर पालिका परिषद समेत अन्य नगर पंचायतों में अपने आवास का निर्माण करवा चुके हैं। उनके आवास का जिओ टैग हो चुका है और छत लगकर तीसरी व अंतिम किश्त का भुगतान भी पा चुके हैं। साथ ही उनका भौतिक सत्यापन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

-----------------
जिले के सभी नगर निकायों में रहने वाले एक हजार गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 26, 27 व 28 सितबंर तक चाबी मुहैया करवा दी जाएगी। इसकी सूची शासन को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रभान वर्मा, परियोजना अधिकारी, डूडा-बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed