फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti News: Husband claims - Reshma had served sleeping pills to the children

Basti News: पति का दावा - रेशमा ने बच्चों को परोसी थीं नींद की गोलियां

Thu, 24 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Basti News: Husband claims - Reshma had served sleeping pills to the children
- पुलिस को सौंपे दवाओं के छह पत्ते, अयोध्या मेडिकल कॉलेज से बेटे यश को मिली छुट्टी
विज्ञापन

- परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रजवापुर गांव का मामला

बस्ती। परशुरामपुर क्षेत्र के रजवापुर गांव की रेशमा ने पति से विवाद के बाद खुन्नस में अपने बेटा-बेटी को मौत के घाट उतारने के लिए नींद की गोलियां खिलाईं थी। ओवरडोज होने पर नौ साल की गुड़िया ने शनिवार को ही दम तोड़ दिया था। सात वर्ष के बेटे यश का मेडिकल कॉलेज अयोध्या में तीन दिन तक इलाज चला और उसकी जान बच गई। बुधवार को उसके पिता पवन उसे अस्पताल से छुट्टी करवाकर घर ले आया।
पवन ने बताया कि उसकी पत्नी रेशमा हर हफ्ते अपने मायके जाती थी। वहां कोई उसे नींद की गोलियां देता है। पवन के अनुसार घर आने के बाद उसे नींद की गोलियों के छह पत्ते मिले हैं। वह सारे उसने पुलिस को सौंप दिए हैं। उसने बताया कि एसओ से मांग की कि वे दवाएं रेशमा को कौन दे रहा था, इसकी जांच करके उसे भी केस में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस विंदु पर छानबीन की जा रही है। दवा मुहैया कराने वाले के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

नहीं करती थी देखभाल
पति पवन ने बताया कि रेशमा भी नींद की गोलियां खाकर घर में सोई रहती थी। बच्चों की देखभाल भी ढंग से नहीं करती थी। पवन से पूछताछ के आधार पर विवेचक ने बताया कि इसी वजह से पवन एक साल से मुंबई से घर नहीं आया था। मगर मोबाइल फोन पर बात करते-करते वह लड़ने लगती थी। उस दिन भी रुपये भेजने के लिए वह जिद कर रही थी। उसने अपनी मजबूरी बताई तो कहने लगी कि बच्चों को जहर देकर खुद भी मर जाएगी। आरोप है कि उसी के बाद उसने बच्चों को खाने में नींद की दवा मिलाकर परोस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
यह है मामला
रजवापुर निवासी पवन काम के सिलसिले में मुंबई में रहता है। उसकी पत्नी रेशमा नौ साल की बेटी गुड़िया और छह वर्ष के बेटे यश उर्फ शिवलाल को लेकर गांव में रहती थी। पुलिस के मुताबिक इस बीच किसी बात को लेकर फिर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि तैश में आकर रेशमा ने शनिवार को सुबह खाने में जहर दे दिया। पति ने तहरीर में बताया है कि दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तो उनके बड़े भाई राम औतार इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गए, जहां इलाज के दौरान बेटी गुड़िया की उसी दिन मृत्यु हो गई। रेशमा पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस उसे जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed