{"_id":"658dbd4dbc32265c2104cb61","slug":"basti-news-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9127-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किन्नराें के उत्थान का अजय ने उठाया बीड़ा, राज्यपाल थपथपा चुकी हैं पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किन्नराें के उत्थान का अजय ने उठाया बीड़ा, राज्यपाल थपथपा चुकी हैं पीठ
Tue, 02 Jan 2024 02:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:48 PM IST
सार
केंद्र सरकार का ट्रांसजेंडर्स के उत्थान पर खास फोकस है। इसके लिए बजट भी आवंटित। इसके तहत सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के विभिन्न जरूरत को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। इसमें शिक्षा, आवास, रोजगार के अवसर, कौशल विकास और उनके अधिकारों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल के साथ अजय। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसजेंडर के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजना स्माइल और प्रधानमंत्री दक्ष योजना से प्रेरणा लेते हुए शहर के युवा अजय कुमार पांडेय ने जिले में ट्रांसजेंडर पंजीकरण केंद्र, हेल्पलाइन और ट्रांसमित्र योजना की शुरुआत की है। जिले के दौरे पर चार सितंबर को आईं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अजय के कार्यों की तारीफ करते हुए केंद्र का उद्घाटन किया था। वह अब तक छह ट्रांसजेंडरों का राष्ट्रीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर प्रमाणपत्र जारी करवा चुके हैं।
अजय बताते हैं कि ट्रांसजेंडरो का राष्ट्रीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन चुनौतीपूर्ण काम था, लेकिन जल्द ही जनपद में रहने वाले करीब 150 ट्रांसजेंडरो का रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि उन्हें केंद्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जा सके।
केंद्र सरकार का ट्रांसजेंडर्स के उत्थान पर खास फोकस है। इसके लिए बजट भी आवंटित। इसके तहत सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के विभिन्न जरूरत को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। इसमें शिक्षा, आवास, रोजगार के अवसर, कौशल विकास और उनके अधिकारों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत ट्रांसजेंडर के लिए अलग शौचालय बनाने का प्रावधान भी है।
विज्ञापन
अजय बताते हैं कि टीजी आईडी बन जाने के बाद ट्रांसजेंडरों को बीमारी पर मुफ्त पांच लाख का उपचार, पढ़ाई करने पर 13,500 रुपये की छात्रवृत्ति, स्किल ट्रेनिंग से लेकर प्लेसमेंट व रोजगार के अवसर भी प्रदान कराए जा सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त अजय बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से रस्कृत भी किया गया था। अच्छे तैराक और वॉलीबाल खिलाड़ी के साथ अजय इंटेलिजेंस ब्यूरो, राज्यसभा सचिवालय, शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सरकारी सेवाएं दे चुके हैं। पिता स्व. डॉ. हरिहर प्रसाद पांडेय कप्तानगंज के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य रहे। उनके निधन के पश्चात उनके द्वारा 1986 में बनाए गए एनजीओ के माध्यम से पत्नी ज्योति के साथ मिलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर राष्ट्र और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।