{"_id":"66ac03c18ad648edfa0b8f04","slug":"basti-news-approval-receivedbda-will-build-malviya-marg-basti-news-c-207-1-bst1001-121429-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिल गई मंजूरी... बीडीए बनाएगा मालवीय मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिल गई मंजूरी... बीडीए बनाएगा मालवीय मार्ग
विज्ञापन
बस्ती। शहर को संवारने में बीडीए ने कदमताल तेज कर दिया है। अब तक छिटपुट विकास कार्यों में ही बीडीए की मदद ली जा रही थी, लेकिन इस बार शहर के मालवीय मार्ग जैसी प्रमुख सड़क की जिम्मेदार सौंपी गई है। प्राधिकरण के अध्यक्ष/कमिश्नर अखिलेश सिंह ने इस पर स्वीकृति की मुहर भी लगा दी है। इससे सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण अवस्थापना मद से कराया जाएगा।
नगर पालिका के अधीन शहर की मुख्य सड़क पिछले दो साल से खस्ताहाल है। सवा दो किमी लंबी मालवीय मार्ग पर चलना मुश्किल भरा है। काफी समय से इसके निर्माण की आवाज उठाई जा रही है। धनाभाव के चलते नगर पालिका ने हाथ खड़े कर दिए हैं। एक साल पहले यह सड़क पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की कवायद हुई थी। तत्कालीन डीएम के निर्देश पर इस सड़क का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भी भेजा गया था। मगर, स्वीकृति नहीं मिल पाई। इधर मरम्मत न होने से इस सड़क की हालत और बिगड़ती चली गई।
वर्तमान पूरी पर सड़क जगह-जगह गड्ढे हैं। इस पर दो पहिया वाहन भी संभल कर चलाए जा रहे हैं। बारिश के दिनों में कई जगह सड़क पर पानी भर जा रहा है। शहरवासियों को इस दुश्वारी से मुक्ति दिलाने के लिए बीडीए ने बीड़ा उठाया। इस सड़क के निर्माण के लिए 2.32 करोड़ की लागत का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन
प्राधिकरण की बैठक में इस पर मुहर लगने का इंतजार था। दो दिन पहले हुई प्राधिकरण की बैठक में इस सड़क के प्रस्ताव पर सहमति बन गई। अध्यक्ष/ कमिश्नर अखिलेश सिंह ने अंतिम रूप से इस प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है। बीडीए जल्द ही इस मार्ग के कायाकाल्प में जुट जाएगा।
...
अवस्थापना मद से होगा निर्माण
बीडीए का अवस्थापना मद समृद्धि होता जा रहा है। पिछले दो साल से निर्माण कार्यों में बीडीए की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। अवस्थापना मद में मानचित्र स्वीकृति कराने के दौरान समन शुल्क, पेनाल्टी, विकास शुल्क आदि के रूप में संकलित होने वाली धनराशि से नए विकास कार्य किए जा रहे हैं। अभी ढाई करोड़ रुपये इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण व अमहट पार्क में म्यूरल सजावट के कार्य में खर्च हो चुके हैं। इस मद से पहली बार 2.32 करोड़ रुपये की लागत से बहुप्रतीक्षित मालवीय मार्ग की सड़क बनाई जाएगी।
...
11 मीटर है सड़क की चौड़ाई
मालवीय मार्ग शहर के फव्वारा तिराहे से शुरू होकर रोडवेज नेहरू तिराहा पर खत्म होता है। इस सड़क की लंबाई सवा दोे किमी है। जबकि चौड़ाई 11 मीटर है। सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर का फुटपाथ है। दस साल पहले नगर पालिका ने डिवाइडर के साथ इस सड़क का निर्माण कराया था। मगर, रखरखाव के अभाव में डिवाइडर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क और फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त होकर चलने लायक नहीं रह गए हैं।
...
नगर पालिका अध्यक्ष ने खुद उठाई थी मांग
शहर की मुख्य सड़क लंबे समय तक क्षतिग्रस्त होने से नगर पालिका की किरकिरी हो रही थी। ऐसेे में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा और उनके प्रतिनिधि अंकुर वर्मा पिछले दिनोें डीएम से मुलाकात की। उन्होंने मालवीय मार्ग की सड़क का निर्माण बीडीए से कराने की मांग की। हालांकि, तब तक बीडीए ने प्रस्ताव तैयार कर लिया था। इसके सप्ताह भर बाद प्राधिकरण की बैठक में इसे मंजूरी भी मिल गई।
...
कुछ दिनों के बाद चमक उठेगी शहर की अधिकतर सड़क
कुछ दिनों के बाद शहर की अधिकतर प्रमुख सड़कें चमकती हुई नजर आएंगी। बड़ेवन से कंपनीबाग तक जहां फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं अमहट से गांधीनगर होते हुए प्लास्टिक कांप्लेक्स तक पीडब्ल्यूडी ने फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। दक्षिण दरवाजा-रेलवे स्टेशन मार्ग का निर्माण नगर पालिका ने हाल ही में शुरू करा दिया है। मालवीय मार्ग का निर्माण बीडीए कराने की तैयारी में है। इस तरह प्रमुख सड़कों के दिन बहुरेंगे तो शहर का आवागमन बेहतर हो जाएगा।
...
कोट
मालवीय मार्ग की सड़क के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। प्राधिकरण के अध्यक्ष की स्वीकृति भी इस पर मिल गई है। शीघ्र ही इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। प्रयास है इस सड़क को जल्द बनवाया जाए।
-प्रीतिपाल सिंह चौहान, सचिव बीडीए/ एडीएम