फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   basti mahotsaw from 28

बस्ती महोत्सव : जयकिशन महराज और कल्पना के स्वरों का चलेगा जादू

Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
basti mahotsaw from 28
लोगो जारी करते डीएम और कमिश्नर। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पहली बार आयोजित हो रहे बस्ती महोत्सव का लोगो और पोस्टर बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। महोत्सव में जहां पं. जयकिशन महराज कथक से आकर्षित करेंगे वहीं कल्पना पटवारी लोक गीतों से स्वर लहरियां बिखेरेंगी। 
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में बस्ती महोत्सव समिति के संरक्षक कमिश्नर अनिल कुमार सागर एवं अध्यक्ष डीएम डॉ. राजशेखर ने कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी। महोत्सव 28 जनवरी से तीन फरवरी 2019 तक राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में चलेगा। पर्यावरण सरंक्षण, कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ पारंपरिक कलाओं को मंच देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। पारंपरिक खान-पान के स्टाल के साथ फन जोन में विभिन्न प्रकार के झूलों का भी प्रबंधन महोत्सव समिति की ओर से किया जाएगा। मुख्य आकर्षण युवा कार्यशाला, खेल कूद, चित्रकला, रंगोली, टैलेंट हंट जो प्रतिदिन सुबह सात से आठ बजे तक चलेगा। योगाभ्यास के अलावा कवि सम्मेलन एवं संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


बस्ती महोत्सव समिति गठित 
संरक्षक-अनिल कुमार सागर कमिश्नर बस्ती मंडल 
अध्यक्ष- डॉ. राजशेखर जिलाधिकारी 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- डीआईजी/एसपी दिलीप कुमार 
उपाध्यक्ष- सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय  
सचिव- अपर जिला अधिकारी रमेश चंद्र  
सदस्य- मुख्य राजस्व अधिकारी आर डी पाण्डेय 

बस्ती महोत्सव का समय 
28 जनवरी से तीन फरवरी तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात दस बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह सात से आठ बजे तक योगा।    लेजर शो के माध्यम से बस्ती के इतिहास की झलक दिखाई जाएगी। 29 को पं. जयकिशन महाराज का कत्थक नृत्य, कल्पना पटवारी का गायन। पारंपरिक वेश-भूषा में फैशन शो। 30 जनवरी को हास्य कवि सम्मेलन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में नृत्य नाटिका गांधी एक यात्रा का प्रदर्शन। गांधी जी के जीवन पर सैंड आर्ट शो तथा प्रेम प्रकाश दुबे की ओर से गांधी भजन संध्या की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed