{"_id":"5e7087ec3ae2fe038da6306969120c07","slug":"basti-is-green-clean-too-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन है बस्ती, क्लीन भी होगा : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन है बस्ती, क्लीन भी होगा : मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। स्थानीय शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में कैबिनेट मंत्री राज किशोर
विज्ञापन
सिंह ने विशेष स्वच्छता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि बस्ती ग्रीन है और इसे क्लीन भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बस्ती को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। बस्ती में सड़कों का विस्तार, गांवों में लोहिया आवास और समाजवादी पेंशन के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन निर्वाह के साथ स्वच्छता को भी आधार दिया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में बस्ती को नंबर एक पर स्थान दिया जा रहा हैं।
आज के इस अभियान से सफाई में भी बस्ती नंबर एक पर होगा। जिलाधिकारी अनिल कुमार दमेले ने विशेष स्वच्छता अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि 20 जनवरी से 26 जनवरी तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के लिए गांवों में स्वच्छता दूत की तैनाती की गई है। उन्होंने गंदगी न फैलाने और न फैलाने देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
डीपीआरओ डीपी सिंह ने विशेष स्वच्छता अभियान के क्रियान्वयन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रत्येक ब्लॉक से एक सौ सफाई कर्मी और स्वच्छता दूत ने अभियान के क्रियान्वयन का संकल्प लेकर रैली में भाग लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सोबरन सिंह, डीपीआरओ डीपी सिंह, जिला विकास अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ल, डीपीसी विष्णुदेव त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने स्वच्छता अभियान को गति देने का आवाहन किया।