{"_id":"6171cea505132778181ec493","slug":"basti-four-policemen-suspended-for-negligence-in-cm-s-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: सीएम की सुरक्षा में लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: सीएम की सुरक्षा में लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित
Fri, 22 Oct 2021 10:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:16 AM IST
सार
प्रेक्षागृह में रिवाल्वर लेकर समर्थक के अंदर जाने के मामले में सात पुलिस वालों की लापरवाही सामने आई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को हुए दौरे से ठीक पहले अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिवाल्वर लेकर भीतर चले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में सात पुलिस कर्मियों को लापरवाही का जिम्मेदार माना गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है जबकि गैर जनपद से आए तीन अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित एसपी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
बकौल एसपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद एवं बाह्य जनपदों से राजपत्रित अधिकारी व अन्य पुलिस बल की नामवार ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रम से 45 मिनट पूर्व गौर ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, उनके छोटे भाई के जितेंद्र पांडेय पहुंचे, जिनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर था। मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी इटवा रमेश चन्द्र पांडेय जनपद सिद्धार्थनगर ने उसे रोककर तत्काल गेट से बाहर कर पूछताछ की।
विज्ञापन
प्रकरण में प्रेक्षागृह के गेट व वीवीआईपी प्रवेश द्वार पर चेकिंग के लिए नियुक्त कर्मचारियों द्वारा बरतने के दृष्टिगत एसआई विंध्याचल थाना मुंडेरवा, एसआई हरिराय थाना रुधौली के अलावा मुख्य आरक्षी शिवधनी थाना कलवारी, मुख्य आरक्षी रामप्रकाश थाना कलवारी जनपद बस्ती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाकी दो पुलिस कर्मी सिद्घार्थनगर और एक संतकबीरनगर से संबंधित है।
विज्ञापन