फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti district's team becomes winner in Kabaddi

कबड्डी में बस्ती जिले की टीम बनी विजेता

Sat, 16 Jan 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Basti district's team becomes winner in Kabaddi
कबड्डी में बस्ती जिले की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

बस्ती। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से स्टेडियम में मंडल स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल व कबड्डी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि व सांसद हरीश द्विवेदी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि सफलता का कोई मध्यम मार्ग नहीं होता है। कठोर परिश्रम के बाद मिलने वाला फल ही स्थायी होता है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर विजेता व बस्ती उपविजेता, कबड्डी में बस्ती प्रथम व संतकबीरनगर उपविजेता और एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में हार्दिक शुक्ल बस्ती प्रथम, सोहनलाल सिद्धार्थनगर द्वितीय व अभिषेक संतकबीर नगर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

200 मीटर में प्रेम सागर बस्ती प्रथम, सोहन सिद्धार्थनगर द्वितीय, संदीप संतकबीर नगर तृतीय, 400 मीटर में आदर्श प्रथम, विनोद वर्मा द्वितीय, संजय तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर में शत्रुघ्न, सौरभ द्वितीय व वृजेश तृतीय स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में अशरफ प्रथम, कौशल तिवारी द्वितीय, श्रेयश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अभिषेक सिंह प्रथम, अनवर रिजवी द्वितीय व राम सजीवन तृतीय स्थान पर रहे। समापन जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने किया। मौके पर युवा कल्याण अधिकारी इंद्रजीत मौर्य, देवेंद्र पांडेय, नर्वदा, राम सिंह, सुनील सिंह, परवीन बानो, गोपाल भगत, ओम प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में जिले की टीम का दबदबा रहा। कबड्डी में बस्ती प्रथम व सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में सिद्धार्थनगर प्रथम व बस्ती द्वितीय स्थान पर रहा। 100 मीटर में तृप्ति मिश्रा प्रथम, वर्तिका शुक्ला द्वितीय व पूजा तृतीय, 1500 मीटर में रीमा प्रथम, आराधना द्वितीय, साधना तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में गुड़िया भास्कर प्रथम, रेनू द्वितीय व सुधा पाल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed