{"_id":"62b89f7e7763896dfe4a91c3","slug":"basti-development-authority-meeting-organised-basti-news-gkp4417370124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए की महायोजना 2031के सुझाव व आपत्ति लें अधिकारी: आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए की महायोजना 2031के सुझाव व आपत्ति लें अधिकारी: आयुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए की महायोजना 2031 के सुझाव व आपत्ति लें अधिकारी : आयुक्त
बस्ती। मंडलायुक्त व बीडीए के अध्यक्ष गोविंद राजू एनएस ने कहा कि महायोजना 2031 के संबंध में आम जनता के सुझाव और आपत्ति लिए जाएं। इसके अलावा महायोजना को इंटरनेट पर डाल कर प्राधिकरण कार्यालय में इसकी प्रति रखी जाए ताकि आम आदमी देख सकें।
आयुक्त रविवार को सभागार में बीडीए के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नो प्राफिट नो लॉस के आधार पर महायोजना को पुस्तक के रूप में छपवाकर आम जन में वितरित कराया जाए ताकि लोग अपने सुझाव दे सकें। प्राधिकरण क्षेत्र में जिले के सुनियोजित विकास के लिए आवासीय, व्यावसायिक, कार्यालय स्थल, सामुदायिक केंद्र, फायर स्टेशन व पार्किंग के लिए भूमि आरक्षित करने का निर्देश दिया। कहा कि खाली पड़ी सरकारी भूमि, नजूल भूमि, बंजर, नवीन परती, खलिहान, चकमार्ग व रजवाहा आदि भूमि की सूची तैयार कर अवैध कब्जा तत्काल हटा दिया जाए।
प्राधिकरण के सदस्यों ने मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने व फव्वारा चौराहे से रेलवे स्टेशन तक सड़क ठीक कराने का भी सुझाव दिया। डीएम प्रियंका निरंजन ने नगर पालिका परिषद को निर्देश दिया कि शहर में सफाई की व्यवस्था व कूड़ा उठान नियमित रूप से संचालित कराएं। संचालन विशेष कार्याधिकारी सूरज यादव ने किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता पंकज पांडेय, सीटीओ डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, वित्त अधिकारी बैजनाथ श्रीवास्तव, नगर पालिका के ईओ अखिलेश त्रिपाठी, प्राधिकरण के सदस्य यशकांत सिंह, प्रेम सागर त्रिपाठी, परमेश्वर शुक्ल, प्रमोद कन्नौजिया, रूपम श्रीवास्तव, मो. इदरीश, चुनमुनलाल व संयुक्त नियोजक हितेश कुमार आदि मौजूद रहे।