फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti

जिला जेल में अधिकारियों का छापा, हड़कंप

Wed, 11 Dec 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Basti
डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने पुलिस बल के साथ जिलाकारागार का किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
जिला जेल में अधिकारियों का छापा, हड़कंप
विज्ञापन

डीएम और एसपी के नेतृत्व में मंगलवार की आधी रात की गई कार्रवाई
एक मोबाइल फोन, चार्जर और ईयरफोन बरामद
जेल के भीतर आपराधिक साजिश रचने के सुबूत मिले
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला जेल में मंगलवार की रात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के छापा से हड़कंप मच गया। डीएम और एसपी के साथ पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक-एक बैरक को खंगाला। एक मोबाइल फोन, चार्जर और ईयरफोन बरामद हुआ। शातिर अपराधियों से पूछताछ की बात भी सामने आई है, लेकिन अधिकारी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई बैंक लूट और हत्या के मामलों में ‘जेल कनेक्शन’ की बात सामने के बाद की गई है।
डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ घंटे भर तक बैरकों की तलाशी ली। जेल में अचानक छापे से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि बैंक लूटकांड और हत्या के मामलों में जेल से कनेक्शन की बात सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। डीएम ने इस कार्रवाई को आकस्मिक निरीक्षण कहा है। छापे के दौरान एएसपी पंकज, एडीएम रमेशचंद्र, सीओ गिरीश कुमार सिंह, सीओ शिव प्रताप सिंह, महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक शीला यादव, सर्वेश रॉय के साथ कई थानों पर प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी और महिला आरक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जेल बना अपराधियों का कॉफी हाउस
जिला जेल इन दिनों अपराधियों का कॉफी हाउस बना हुआ है। मुलाकात के बहाने लूट, रंगदारी, सुपारी किलिंग जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। साल भर पहले कॉल स्पूफिंग गिरोह के एसपी, सीओ सिटी का सीयूजी नंबर हैक करने, जेल में बैठकर प्रयागराज में हत्या की साजिश, परशुरामपुर क्षेत्र में शिवपाल सिंह हत्याकांड के अलावा दर्जन भर कांड जेल के भीतर साजिश रचने का परिणाम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटी ने बिगाड़ा माहौल
एसपी और सीओ सिटी का सीयूजी नंबर हैक करने वाले नोएडा के कुख्यात रणदीप भाटी के कुछ महीने बस्ती जेल में गुजारने के दौरान माहौल काफी खराब हुआ। एक लाख रुपये इनामी अपराधी ने जेल के भीतर ऐसा कॉल स्पूफिंग गिरोह तैयार कर दिया, जो अब आए दिन कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहा है। 27 अक्तूबर-2015 को गौतमबुद्धनगर जिला कारागार से भाटी को यहां की जेल में शिफ्ट किया गया था। रणदीप मूल रूप से गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी थानाक्षेत्र के रिठौरी गांव के कुख्यात महेंद्र भाटी का पुत्र है। उस पर हत्या, फिरौती समेत 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed