{"_id":"6973c937bac2173788034689","slug":"barricading-on-the-service-road-traders-created-ruckus-basti-news-c-207-1-bst1006-151869-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग, व्यापारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग, व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बैरिकेटिंग का विरोध करते ट्रक ऑपरेटर व व्यापारी। संवाद
वाल्टरगंज। गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर स्थित चैनपुरवा ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर शुक्रवार की सुबह प्रशासन की ओर से कराई गई बैरिकेडिंग पर हंगामा खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर खंभे खड़े कर उनपर अंडर-हाईट एंगल वेल्डिंग कर लगाने की कोशिश की, ताकि बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा सके। जैसे ही वेल्डिंग का काम शुरू हुआ, ट्रक एसोसिएशन और स्थानीय व्यापारी मौके पर जुट गए और कार्य का विरोध किया। विरोध के चलते प्रशासन को काम बीच में ही रूकवाना पड़ा।
ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल का कहना है कि सर्विस रोड पर इस तरह की पाबंदी से व्यापार ठप हो जाएगा और माल ढोने वाले वाहनों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बचेगा। करुणेश बहादुर सिंह, दिनेश चंद चौधरी, दीपक सिंह, मनोज जायसवाल आदि व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी रोजी-रोटी और आवागमन के अधिकार को प्रभावित किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान पप्पू बघेल, धर्मेंद्र यादव, मुरली, शब्बीर शाह, बब्बू जायसवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।