फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   barat ghar gave to villagers

विधायक ने ग्रामीणों को सौंपा बरात घर

Sun, 17 Oct 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
barat ghar gave to villagers
विधायक ने ग्रामीणों को सौंपा बरात घर
विज्ञापन

बहादुरपुर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में विधायक निधि से बना है बरात घर
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। ब्लॉक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पिपरा गौतम में रविवार को क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने अपनी निधि से निर्मित बरात घर ग्रामीणों को सौंपा। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बरात घर गरीबों के लिए वरदान साबित होगा।

विधायक ने कहा कि सम्पन्न लोग तो होटल व मैरिज हाल से अपने मांगलिक कार्यक्रम कर लेते हैं, लेकिन गरीबों के लिए संभव नहीं हो पाता। बरात घर बनने से पिपरा गौतम के आसपास की ग्राम पंचायतों के गरीब मांगलिक कार्यक्रम यहां से कर सकेंगे। बरात घर बनाने में लगभग बीस लाख रुपये लगे हैं। इसके पूर्व विधायक ने मंदिर के पुजारी से बरात घर का उद्घाटन करवाया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहंती दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, बालकृष्ण तिवारी, विजय, कपिंदर, अखिलेष, दुर्गेश त्रिपाठी, मन्नू और डब्ल्यू सहित लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed