फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bankati block chief's son dies in Mumbai

बनकटी ब्लाक प्रमुख के बेटे की मुंबई में मौत

Wed, 21 Jul 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bankati block chief's son dies in Mumbai
बनकटी ब्लॉक प्रमुख के बेटे की मुंबई में मौत
विज्ञापन

मुंबई में ट्रक चलाते थे मेवाती देवी के बेटे उत्तम
सूचना मिलते ही मचा कोहराम, शोक व्यक्त करने पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। विकास खंड की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी के 30 वर्षीय बेटा उत्तम कुमार की मुंबई में मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई। परिवार में व्याप्त खुशियां अचानक गम में तब्दील हो गईं। बुधवार सुबह यह सूचना उनके परिवार वालों को मिलीं। ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी के तीसरे नंबर के बेटा उत्तम मुंबई में ट्रक चालक थे। मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महाराष्ट्र के पनवेल में पंकज पार्किंग के सामने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोग स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर गांव देवमी के अलावा क्षेत्र व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक शपथग्रहण के उपलक्ष्य के बाद घर पर पकवान बनने के साथ उल्लास का वातावरण था। जिसमें कुछ रिश्तेदार भी शरीक हुए थे। उत्तम कुमार विगत 10 साल से महाराष्ट्र में ट्रक चलाने का काम करते थे। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार पनवेल में ही रहने वाले पट्टीदार रामअवतार ने कर दिया। उत्तम की तीन बेटियां और एक बेटा हैं। उत्तम की ससुराल दौलतपुर में है। हादसे पर पिता हुल्लुर सहित भाई रामलौट, रामबृक्ष, लवकुश और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमुख पुत्र के असामयिक निधन पर सांसद प्रतिनिधि रविचंद पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, मनमोहन तिवारी, इंजीनियर अरविंद पाल, ग्राम प्रधान राजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नाथ तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ला, खंड विकास अधिकारी डॉ. विवेक कुमार, बीओ अरुण पांडेय, प्रभाकर पाल आदि लोग प्रमुख के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed