फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bank workers on strike

हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, कामकाज ठप--

Tue, 22 Oct 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bank workers on strike
बस्ती में पीएनबी पर प्रर्दशन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : BASTI
हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, लोग परेशान
विज्ञापन

बस्ती। छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। सरकारी बैंक की इस हड़ताल के समर्थन में प्राइवेट बैंक भी बंद रहे। जिससे लेनदेन ठप रहा। हड़ताल के कारण क्लीयरिंग हाउस में भी कार्य नहीं हुआ। इससे करीब 10 करोड़ क्लीरयंस में फंस गया। हड़ताल ऑल इंडिया बैंक इंप्लाईज एवं बेफी के आह्वान पर हुई। बैंक इंप्लाईज एसोसिएशन के मंत्री जेडयू खान ने बताया कि हड़ताल बैंकों का विलय रोकने, बैंकिंग सुधारों को रोकने के लिए की जा रही है। ऋण वसूली को लेकर बैंक कर्मियों पर दबाव बनाया जा रहा है। जबकि किस्त न भरपाने पर उपभोक्ता पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है। कहा कि वसूली नियमों में आवश्यक सुधार के लिए सरकार को ध्यान नहीं दे रही है। दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आए दिन सेवा प्रभारों में वृद्धि की जा रही है। जिससे चिढ़कर ग्राहक बैंककर्मियों से लड़ाई तक कर लेते हैं। बैंक मर्ज होने से लोगों के सामने जीविका चलाने का संकट पैदा हो रहा है। बड़ी संख्या में बैंककर्मी बेरोजगार हो रहे हैं। बैंकों में जरुरत के मुताबिक कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो रही है। जिससे कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। बताया कि उक्त छह प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। इस मौके पर जेपी तिवारी, साहिल आलम, अष्टभुजा पाल, अशोक कुमार पांडेय, अवधेश शुक्ला, शिवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, स्वामी प्रसाद जयसवाल, एमपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार हड़ताल के कारण पीएनबी में लेनदेन कार्य ठप रहा। शाखा प्रबंधक कौशल वाजपेई ने बताया कि कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल परंचले गए हैं। इससे लेनदेन कार्य बुधवार को ही हो पाएगा। दूर-दराज से बैंकिंग कार्य के लिए आए लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed