फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bank worker dies in house

गिट्टी लदे ट्रक से टकराई कार, बैंककर्मी की मौत

Sun, 06 Sep 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
bank worker dies in house
छावनी तिराहे पर सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : BASTI
गिट्टी लदे ट्रक से टकराई कार, बैंककर्मी की मौत
विज्ञापन

कार में सवार होकर अयोध्या करने जा रहे थे दर्शन, चार घायल
छावनी थाने के रामजानकी तिराहे पर हुआ हादसा
हर्रैया/छावनी(बस्ती)। छावनी के रामजानकी मार्ग तिराहे के मोड़ पर रविवार सुबह गिट्टी लदे ट्रक में कार जा टकराई। कार में सवार एक एचडीएफसी बैंक कर्मी की मौत हो गई। जबकि चार अन्य बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी खलीलाबाद से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।

छावनी के थाना प्रभारी सौदागर राय ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृत बैंककर्मी देवेश पांडेय (35) पुत्र गिरीश दत्त पांडेय निवासी सिधुआपार थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर के पास से मिले बैंक के आईडी से उसकी पहचान हुई। कार में एचडीएफसी ब्रांच के ही आशुतोष शुक्ला (30) पुत्र अरुण शुक्ला निवासी नियावा थाना धानेपुर जिला गोंडा के अलावा एसबीआई विकास भवन ब्रांच संतकबीरनगर के कर्मचारी राना प्रताप सिंह (28) और एसबीआई मुख्य ब्रांच संतकबीरनगर के कर्मचारी मनीष अवस्थी (32) पुत्र संगम अवस्थी निवासी घाटमपुर थाना बीघापुर जिला उन्नाव व मनीष कुमार (33) पुत्र दिलीप कुमार निवासी पक्का बारी, बिखना पहाड़ी, पटना बिहार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों ने बताया कि संतकबीरनगर से रविवार की भोर में पांचों एक कार में सवार होकर अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। सुबह करीब पांच बजे छावनी कस्बा स्थित रामजानकी तिराहे पर एक गिट्टी लदा ट्रक रामजानकी मार्ग पर जाने के लिए मुड़ रहा था। फोरलेन पर ही ट्रक का टायर फट गया, जिससे अचानक ट्रक खड़ा हो गया। इसी कारण अयोध्या की तरफ जा रही कार ट्रक में जा टकराई। हादसे में कार के क्षतिग्रस्त हो गई। देवेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed