{"_id":"5df3cf958ebc3e87d2174949","slug":"bank-thief-police-basti-news-gkp3331534153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के पास चोर की अफवाह से पुलिस हुई हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के पास चोर की अफवाह से पुलिस हुई हलकान
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। बैंक में चोर-उचक्के की भनक मिलते ही कप्तानगंज पुलिस के पसीने छूटने लगे। काफी भागदौड़ और पुष्टि के बाद पता चला कि जिस महिला को चोरों के गिरोह की मुखबिर माना जा रहा था, वह घर से नाराज होकर निकल आई थी। इसके बाद पुलिस को चैन आया।
बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कप्तानगंज कस्बे के स्टेट बैंक शाखा के गेट के बगल में करीब 40 वर्षीय महिला आकर बैठ गई। उसकी हरकतें न समझ पाने की वजह से आसपास के लोग डर गए। किसी ने कप्तानगंज थाने पर फोन के जरिए सूचना दे दी। बताया कि महिला चोर बैंक में रेकी करने के लिए बैठी है। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय मय फोर्स के पहुंच गये। अपने को पुलिस से घिरती देख महिला डर गई। कहने लगी कि मैं चोर नहीं हूं। उसने अपना घर चितरगड़िया बताया जो कप्तानगंज थाने का ही गांव है। पुलिस ने तुरंत उसके परिवार वालों को बुलाकर महिला को सुपुर्द किया।