{"_id":"5e6a75f58ebc3ea81f3f2acb","slug":"bank-karmi-ghayal88-basti-news-gkp344440270","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक में टक्कर, बैंककर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक में टक्कर, बैंककर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक में टक्कर, बैंककर्मी घायल
परशुरामपुर(बस्ती)। ड्यूटी पर जा रहे पूर्वांचल बैंक शाखा जीतीपुर के कैशियर रामसूरत यादव की बाइक परशुरामपुर क्षेत्र के मड़रिया बाजार में दूसरी बाइक से टकरा गई जिससे उनके सिर तथा सीने में गंभीर चोटें आईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि रामसूरत यादव जब मड़रिया बाजार के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक एकाएक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में जा भिड़ी। उसके चालक को मामूली चोट आई और दुर्घटना के बाद वह भाग लिया। उधर, घायल कैशियर को सीएचसी ले जाया गया जहां न तो चिकित्सक मौजूद थे न ही दूसरे स्टाफ या फार्मासिस्ट। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस में तड़पते रहने के बाद रूटीन चेकिंग में निकले बीडीओ रामरेखा सरोज सीएचसी पहुंचे। मौके की स्थिति देखकर वह दंग रह गए और अस्पताल की अव्यवस्था के बारे में सीएमओ को अवगत कराया। तब फार्मासिस्ट सुशील कुमार इमरजेंसी सेवा के लिए पहुंचे। बीडीओ ने अस्पताल में मौजूद विजिट डायरी में व्यवस्था ठीक न होने पर टिप्पणी भी लिखी।