फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ban imposed on construction, angry people returned

Basti News: निर्माण पर लगाई गई रोक, आक्रोशित लोग लौटे

Tue, 24 Sep 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on construction, angry people returned
पुलिस और कस्बे के लोगों के बीच चल रही वार्तालाप
खरीदी हुई जमीन पर निर्माण कराने की दलील दे रहे सेवानिवृत्त कानूनगो
विज्ञापन

कस्बे के लोग ग्राम समाज की जमीन कब्जा करने का लगा रहे आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महराजगंज कस्बे में सोमवार की रात जिस जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद भड़का, उसे सेवानिवृत्त कानूनगो अपने बैनामे की जमीन बात रहे। उनका कहना है कि इस जमीन को उन्होंने वर्ष 1991 में खरीदकर मकान बनवाया था। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों विवाद को शांत कराने के लिए रिहायशी इलाके में धार्मिक स्थल के निर्माण पर रोक लगा दी। इसके बाद निर्माण का विरोध कर रहे लोग धीरे-धीरे कर चले गए। मौके पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कानूनगो शब्बीर अहमद से पूछा कि कस्बे के लोग उस जमीन पर निर्माण को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवादित जमीन से सटा हुआ मदरसा भी चलता है। यह निर्माण उसी मदरसे से जोड़ने के लिए कराया जा रहा है। मगर, शब्बीर अहमद ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उससे इनका कोई लेनादेना नहीं है। बताया कि वह मदरसा कस्बे के ही मेराज उर्फ जल्लू चलाते हैं, जिनकी पुलिस चौकी के सामने साइकिल की दुकान है। पुलिस उनसे भी पूछताछ करने के लिए संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का आरोप है कि शब्बीर अहमद ने जो जमीन खरीदी है, उसके पीछे ग्राम पंचायत की जमीन है। अपने साथ-साथ वह उस जमीन को भी धार्मिक स्थल और मदरसा बनाकर कब्जा करना चाहते हैं। वर्ष 2008 में भी शब्बीर अहमद ने निर्माण शुरू कराया था। मगर, कस्बे के लोगों के विरोध के कारण काम रुक गया था। इस बार फिर जब काम शुरू हुआ तो लोग फिर भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने पूरे मामले की जानकारी ली। जमीन की नवैयत के बारे में शब्बीर अहमद और अन्य लोगों के बयान लिए गए। आखिर में ग्राम प्रधान सुधा देवी की मौजूदगी में लिखवाकर ले लिया है कि वहां पर किसी तरह का निर्माण बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं किया जाएगा। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार ने बताया कि निर्माण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed