{"_id":"60748bb28ebc3e8d1d4f398f","slug":"bahadurpur-will-change-counting-place-due-to-lack-of-boundary-basti-news-gkp3917939158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्री न होने से बहादुरपुर का बदलेगा मतगणना स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्री न होने से बहादुरपुर का बदलेगा मतगणना स्थल
विज्ञापन

बहादुरपुर। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पंचायत चुनाव के लिए बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के लिए बने मतगणना स्थल को बदलने का निर्देश एसडीएम को दिया।
सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद लगभग तीन बजे मतगणना स्थल झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी पहुंची। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बाउंड्रीवॉल न होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित नहीं माना।
डीएम ने बगल बने चौधरी त्रिवेनी राम बालिका इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल के लिए तैयार करने का निर्देश एसडीएम आशराम वर्मा और सीओ कलवारी शक्ति सिंह हो दिया। एसडीएम तथा सीओ ने चौधरी त्रिवेनी राम बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद बताया कि पोलिंग पार्टी कराने के लिए झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कॉलेज परिसर का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि स्ट्रांग रूम बालिका विद्यालय में बनेगा।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह, प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी, प्रधानाचार्या प्रतिमा चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, विनोद चौधरी सहित लोग मौजूद रहे।