फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Badri Prasad elected President of Civil Bar Association

Basti News: बद्री प्रसाद चुने गए सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 17 Oct 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Badri Prasad elected President of Civil Bar Association
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष बद्री प्रसाद दूबे ,महमंत्री दयाशंकर दूबे और कोषाध्यक्ष
- प्रतिद्वंदी उपेंद्र नाथ में 133 मतों से दी शिकस्त
विज्ञापन

- दयाशंकर महामंत्री व विमलेंद्र मणि बने कोषाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में सोमवार को बद्री प्रसाद दुबे अध्यक्ष और दयाशंकर दुबे महामंत्री ने चुने गए। मतदान सुबह आठ से दोपहर 2:30 बजे तक हुआ। इसके बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम करीब चार बजे से परिणाम आने शुरू हो गए। दिनभर कचहरी परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।
अध्यक्ष पर के उम्मीदवार बद्री प्रसाद दुबे 379 वोट पाकर प्रतिद्वंदी उपेंद्र नाथ दुबे को 133 मत से शिकस्त दिया। महामंत्री चुने गए दयाशंकर दुबे को 382 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मारुत कुमार शुक्ला को 181 वोट से पराजित किया। उपाध्यक्ष के दो पदों पर भूपेश कुमार शुक्ला 449 व शिवाकांत तिवारी ने 435 वोट पाकर जीत दर्ज की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर 422 मत पाकर सर्वेश कुमार पांडेय ने जीत दर्ज की। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रीत कुमार शुक्ला को 108 मतों से शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर विमलेंदु मणि त्रिपाठी 482 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पवन सुत ओझा को 230 मतों से हराया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी मोती चंद्र पांडेय ने बताया कि चुनाव में कुल 812 मतदाता थे। इसमें 714 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में 15 वोट अवैध पाए गए। सभी विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित कर दिया गया। चुनाव में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी के सदस्य
सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सदस्यों के कुल 12 पद सृजित हैं। सभी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। वरिष्ठ कार्यकारिणी में अमरेंद्र कुमार पाल, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार, मेराज अहमद खान, जोखन कुमार व शैलेष कुमार निर्विरोध सदस्य चुने गए। जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी में मोहम्मद आजम, मस्तराम, सुरेंद्र यादव, अमित कुमार, सिद्धार्थ शुक्ल व रवि प्रकाश गिरि निर्विरोध सदस्य चुने गए।

..
11 पदों पर 30 अधिवक्ताओं ने ठोंका था ताल
चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 11 पदों पर 30 अधिवक्ताओं ने ताल ठोंका था। मुख्य चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर पांच, महामंत्री पद पर पांच, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो, संयुक्त मंत्री पद पर पांच प्रत्याशी चुनाव लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed