फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   badminton coach did not reach to take charge

Basti News: मार्च में हुई नियुक्ति, प्रभार लेने नहीं पहुंचे बैडमिंटन प्रशिक्षक

Sat, 06 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
badminton coach did not reach to take charge
अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बनाया गया है बैडमिंटन कोर्ट। 
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में चार सालों से बैडमिंटन प्रशिक्षण बंद शिविर बंद चल रहा है। मार्च में खेल निदेशालय से प्रशिक्षक की नियुक्ति हुई लेकिन, वह कार्यभार लेने अभी तक खेल विभाग नहीं पहुंचे। इससे प्रशिक्षण शिविर शुरू होने की उम्मीद पर डूबती नजर आ रही है। बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर संचालित न होने से अब स्टेडियम में इसके खिलाड़ी नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में फुटबाल, वालीबाल, हैंडबाल, एथलेटिक्स और हॉकी का प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। इसमें करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल के प्रशिक्षक न होने से खिलाड़ियों का आना लगभग बंद हो गया। यही हाल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का है। लंबे समय से बंद शिविर के दोबारा संचालित होने की उम्मीद अब टूटने लगी है। गांधीनगर के बैडमिंटन खिलाड़ी अनिरुद्ध बताते हैं कि मार्च में प्रशिक्षक नियुक्त होने की सूचना मिली थी, लेकिन, अभी तक किसी शिविर शुरू नहीं हुआ। बताते हैं कि अब निजी प्रशिक्षण एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहा हूं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मार्च में खेल निदेशालय ने प्रशिक्षक की नियुक्ति की थी। हफ्तेभर में प्रभार लेने नहीं पहुंचे तो उनसे फोन पर वार्ता की गई। उनकी ओर से बताया गया कि वह पारिवारिक कारणों से प्रभार नहीं ले पाएंगे। इसकी सूचना निदेशालय को भेज दी गई है। दूसरे प्रशिक्षक की नियुक्ति का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed