फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Badmas arrested in incounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी उचक्का गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

Tue, 12 Apr 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Badmas arrested in incounter
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

बस्ती। मंदिर में पूजा करने गई महिला को नग लगाने के बहाने चेन छीनकर भागे टप्पेबाज को पुलिस ने सोमवार रात करीब पौने दो बजे भटहा सब्जी मंडी के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग की। जिसकी गोली आरक्षी राहुल मिश्र के दाहिने हाथ में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जो बदमाश के बाएं पैर में लगी। दोनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी गौर पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाश के कब्जे से लूटी गई चेन, मोटरसाइकिल, तमंचा कारतूस, दो मोबाइल फोन और 15 सौ 20 रुपये नकद बरामद किया गया है। बदमाश की पहचान सुरेंद्र जायसवाल निवासी सहजुपार थाना खजनी जनपद गोरखपुर के रूप में की गई। इसके ऊपर पुलिस की तरफ से 25 सौ रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल से वह क्षेत्र में घूम-घूम कर महिलाओं के गले से सोने की चेन व गहने छीन कर भाग जाता है। इन गहनों को राह चलते-फिरते राहगीरों को बेच देता है और उससे मिली रकम से ऐशो-आराम की जिंदगी व्यतीत करता है।
विज्ञापन

गिरफ्तार सुरेंद्र पर थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर में दो, मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर में तीन, लार देवरिया में दो, थाना कसया जनपद कुशीनगर में दो मुकदमों के अलावा कोतवाली, वाल्टरगंज, थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर, गगहा व थाना बासगांव में लूट, चोरी, अमानत में खयानत, एनडीपीएस सहित कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन घटना में वांछित था सुरेंद्र
- नौ अप्रैल को सराफा मोहल्ला निवासी ओम प्रकाश की पत्नी पुष्पा अपनी बहू के साथ महागौरी नगर स्थित मंदिर में पूजा करने गई थी। तभी एक टप्पेबाज यह कहते हुए गले में पहने उनकी सोने की चैन मांगने लगा कि उनके बेटे चेन में लॉकेट लगवाने के लिए उसे उनके पास भेजा है। पहले तो महिला चेन देने से इनकार कर दी पर दोबारा जब टप्पेबाज ने महिला के बेटे का नाम लेते हुए उससे फोन पर बात करने को कहा तो बिना बात किए ही वह गले का चेन उसे दे दी। चेन हाथ में आते ही टप्पेबाज वहां से मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया। बाद में घर पहुंची महिला जब चेन के बारे में घर वालों को बताई तो लोग सन्न रह गए। पुलिस ने इस मामले में पहले धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया लेकिन बाद में उसे लूट में तरमीम कर दिया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर उचक्के की पहचान हो गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार, प्रभारी स्वाट राज कुमार पांडेय, प्रभारी सर्विलांस सेल दुर्विजय चौधरी, प्रभारी चौकी बभनान दिलीप कुमार सिंह, एसआई रामेश्वर यादव, जयहिंद यादव थाना गौर, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र दुबे, उमेश यादव, लवकुश यादव, राहुल मिश्रा, राकेश यादव, राकेश कुमार, रविशंकर शाह, देवेंद्र निषाद, धीरज यादव के अलावा कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed