फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bad road7

कस्बे से नवीन सब्जी मंडी को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल

Fri, 24 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bad road7
कस्बे से नवीन सब्जी मंडी को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल
विज्ञापन

- नगर पंचायत के अंबेडरकर नगर वार्ड से निकलता है मार्ग
- व्यावसायिक गतिविधियों के लिहाज से माना जाता है महत्वपूर्ण मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। नगर पंचायत के अंबेडकर नगर वार्ड से नवीन सब्जी मंडी को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल हो चुका है। करीब पांच साल पहले डेढ़ किलो मीटर लंबे मार्ग का निर्माण नगर पंचायत ने कराया था। यह मार्ग नवीन सब्जी मंडी से होकर हलुआ बाजार को नगर पंचायत से जोड़ता है। नगर पंचायत के आधा दर्जन पुरवों सहित आसपास के ग्रामीण इस मार्ग का उपयोग आने जाने के लिए करते हैं।

व्यावसायिक गतिविधियों के लिहाज से यह मार्ग महत्वपूर्ण माना जाता है। स्थानीय निवासी बाबूलाल, दिनेश यादव, राम बुझारत, ओमप्रकाश, मंसाराम और विवेक कुमार आदि ने बताया कि निर्माण के बाद मार्ग की कभी मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे यह पांच साल के अंदर ही टूटने लगा। कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदारों से इसकी दशा सुधारने के लिए शिकायत की गई, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। जबकि इस मार्ग के सहारे बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियां होती हैं। रेलवे क्रॉसिंग व कस्बे में भीड़ और जाम से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसका प्रयोग करते हैं। अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। धनराशि का आवंटन मिलते ही निर्माण की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed