{"_id":"61bf7618ffdcd818d43dc5ee","slug":"bad-road-of-pachmohni-and-chakkar-chauraha-basti-news-gkp420500921","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किलों भरा है पचमोहनी से चक्कर चौराहा का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किलों भरा है पचमोहनी से चक्कर चौराहा का सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचमोहनी से चक्कर चौराहे तक का सफर आसान नहीं
- सड़क पर गिट्टियां होने से वाहन चालकाें को करना पड़ता है परेशानी का सामना
- करीब 50 गांवों को जोड़ती है यह सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। क्षेत्र के पचमोहनी से चक्कर चौराहे तक जाने वाली सड़क पर आवागमन मुश्किल हो गया है। पिपरी से चक्कर चौराहे तक गिट्टियां बिछाकर छोड़ने से लोग परेशान हैं। राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
स्थानीय निवासी राम बचन चौधरी, चंद्रभान पटेल, जगराम चौधरी, सुखमंगल सिंह, कृपा पांडेय, दिवाकर, आकाश वर्मा आदि ने बताया कि सड़क पर चार साल पहले गिट्टियां बिछाई गई थीं, तब से आज तक जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। इस सड़क से करीब 50 गांव के लोग जिला मुख्यालय तक का सफर करते हैं। चौराघाट से रामनगर चौराहा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यही हाल महनुआ से पड़री, शिवाघाट से सोनहा तक जाने वाली सड़कों का है। खराब सड़कों की शिकायत स्थानीय लोगों ने विधायक संजय प्रताप जायसवाल से की है। विधायक ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सुनील कुमार दत्त ने बताया कि सड़कों की मरम्मत का काम एक सप्ताह के अंदर शुरू करवा दिया जाएगा।